फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thar Trailer: बाप-बेटे के बीच छिड़ी जंग, हर्षवर्धन के पीछे पड़े अनिल कपूर; यहां देखिए 'थार' का ट्रेलर

Mon, 18 Apr 2022 04:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 18 Apr 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor and son Harsh Vardhan kapoor reunited for the film Thar trailer released by netflix india
थार ट्रेलर - फोटो : social media

साल 2016 में आई फिल्म 'मिर्ज्या' से डेब्यू करने वाले कपूर खानदान के चिराग हर्षवर्धन कपूर अब अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके पिता और इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता अनिल कपूर उनका साथ देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यह पिता-पुत्र की जोड़ी अपनी आगामी फिल्म 'थार' में साथ काम करती नजर आएगी। आज यानी 18 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में दोनों बेहद रोचक लग रहे हैं। 

Anil Kapoor and son Harsh Vardhan kapoor reunited for the film Thar trailer released by netflix india
थार ट्रेलर - फोटो : social media

ऐसा होगा अनिल कपूर का किरदार
इस थ्रिलर फिल्म में अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर के साथ ही फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर 6 मई से शुरू हो जाएगी। फिल्म का निर्देशन राज सिंह चौधरी ने किया है, जिसमें अनिल कपूर एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे हैं। जबकि हर्षवर्धन एक स्मगलर का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

Anil Kapoor and son Harsh Vardhan kapoor reunited for the film Thar trailer released by netflix india
थार ट्रेलर - फोटो : social media

रेगिस्तान में छिड़ी जंग 
नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर साझा किया है। ट्रेलर की शुरुआत बंजर रेगिस्तान में अनिल कपूर और सतीश की मर्डर इन्वेस्टिगेशन से होती है। इसके तुरंत बाद ट्रेलर में हर्षवर्धन की एंट्री होती है, जो एक एंटीक बिजनेसमैन है। लेकिन हर्ष के आने के बाद से ही इसकी कहानी में सस्पेंस आ जाता है। वहीं फातिमा, एक राजस्थानी लड़की के किरदार में दिखाई देती हैं, जो हर्षवर्धन के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हैं। अब देखना यह होगा कि इस क्षेत्र को हिला देने वाली मौतों के लिए कौन जिम्मेदार होगा। ट्रेलर में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखाए गए हैं, जिसकी वजह से दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor and son Harsh Vardhan kapoor reunited for the film Thar trailer released by netflix india
सोनम कपूर - फोटो : Social Media

सोनम कपूर ने भी बढ़ाई उत्सुक्ता 
नेटफ्लिक्स के साथ-साथ इस ट्रेलर को अनिल कपूर की बेटी और हर्षवर्धन की बहन सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टा पर साझा किया है। ट्रेलर शेयर करते हुए सोनम कपूर लिखती हैं, "... यह फिल्म किसी बुरे इंसान के बारे में नहीं है। शायद इन सबके पीछे किसी अच्छे इंसान का हाथ है। या कौन जानता है? इन घटनाओं के पीछे हीरोइन हो? थार, 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज  होगी।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

विज्ञापन
Anil Kapoor and son Harsh Vardhan kapoor reunited for the film Thar trailer released by netflix india
एक्टर अनिल कपूर - फोटो : Social Media

बेटे के साथ काम करने पर बोले अनिल कपूर
जब अनिल कपूर से हर्षवर्धन के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे युवा और नए टैलेंट के साथ काम करना पसंद है। 'थार' में युवा अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने की वजह से इस फिल्म को एक नया एंगल मिल गया है। नेटफ्लिक्स पर एके वर्सेस एके के बाद मैं अब 'थार' के स्ट्रीम होने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। नेटफ्लिक्स के जरिए 'थार' भी पूरी दुनिया के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed