फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 Box Office Collection Weekend 1: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘केजीएफ 2’, सलमान को झटका

Mon, 18 Apr 2022 04:41 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4 Highest Weekend 1 collection Sultan War Bharat Prem Ratan Dhan Payo
केजीएफ 2, सुल्तान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। हिंदी में डब फिल्मों के इतिहास में आगे ऐसा कब होगा, किसी को नहीं पता। लेकिन, चार साल पहले तक जिस कलाकार का लोग नाम तक नहीं जानते थे, उसकी बस दूसरी फिल्म ने हिंदी में डब होकर रिलीज होने के बाद पहले वीकएंड में सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने इस रिकॉर्ड के साथ ही देश में रिलीज हुई किसी कन्नड़ फिल्म के रिलीज के चार दिनों में ही 400 करोड़ रुपये से ऊपर की कुल कमाई करने का भी नया रिकॉर्ड बना डाला है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी में रिलीज होकर पहले वीकएंड में सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बनाया और स्थान से फिल्म ‘सुल्तान’ को हटा दिया।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4 Highest Weekend 1 collection Sultan War Bharat Prem Ratan Dhan Payo
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की कमाई में शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले रविवार को ठीक ठाक उछाल देखने को मिला और इसके साथ ही फिल्म ने हिंदी भाषी राज्यों में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। फिल्म के हिंदी संस्करण के कलेक्शन की जो रफ्तार है उसे देखते हुए आने वाले शुक्रवार को रिलीज हो रही शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ और उसके बाद ईद पर रिलीज होने जा रही अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ का भविष्य भी बहुत उज्जवल नहीं दिख रहा है। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी ने रिलीज के चौथे ही दिन 195 करोड़ रुपये की नेट कमाई करके इस पोजीशन पर अब तक काबिज रही सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ की जगह ले ली है।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4 Highest Weekend 1 collection Sultan War Bharat Prem Ratan Dhan Payo
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी ने रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को 53.95 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 46.79 करोड़ रुपये, शनिवार को 42.9 करोड़ रुपये और रविवार को करीब 51 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से की है। इस तरह से फिल्म के सिर्फ हिंदी संस्करण की नेट कमाई अब तक 194.64 करोड़ रुपये हो चुकी है। देश में अब तक रिलीज किसी भी हिंदी फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताहांत में इतनी कमाई नहीं की है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 2016 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ के पास था जिसने चार दिन के सप्ताहांत में ही 180.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब ये फिल्म दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4 Highest Weekend 1 collection Sultan War Bharat Prem Ratan Dhan Payo
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले वीकएंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अब ‘वॉर’ 166.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे, 150.10 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ‘भारत’ चौथे और 129.77 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ पांचवें स्थान पर है। हिंदी में डब फिल्मों में अब तक इन टॉप 5 फिल्मों में शामिल रही ‘बाहुबली 2’ हिंदी अब छठे नंबर पर खिसक गई है। पहले वीकएंड की कमाई के हिसाब से अगर फिल्म ‘आरआरआर’ की बात करें तो इसके हिंदी संस्करण की कमाई पहले हफ्ते में सिर्फ 75.57 करोड़ रुपये रही थी और ये फिल्म इस सूची में तलाशने पर 29वें नंबर पर मिलती है।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 4 Highest Weekend 1 collection Sultan War Bharat Prem Ratan Dhan Payo
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के सभी भाषाओं के कलेक्शन में भी रविवार का दिन फिल्म के लिए बीते दो दिनों से अच्छा गया। रिलीज के पहले तीन दिनों में 288.50 करोड़ रुपये का भारत में नेट कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने चौथे दिन करीब 92 करोड़ रुपये और कमाए हैं और अब फिल्म का चार दिन का यानी पहले वीकएंड का नेट कलेक्शन 382.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का कुल कलेक्शन (ग्रॉस) करीब 450 करोड़ रुपये के ऊपर है। फिल्म की चौथे दिन की कमाई में सबसे ज्यादा हिस्सा फिल्म के हिंदी संस्करण की कमाई का रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed