फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Kapoor: ओटीटी पर मौजूद इन सात फिल्मों में दिखेगा पंकज कपूर का शानदार अभिनय, अपनी वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

Mon, 18 Apr 2022 03:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 18 Apr 2022 03:07 PM IST
विज्ञापन
Best films of Pankaj Kapoor to watch on OTT Jaane Bhi Do Yaaro amazon prime Maqbool disney plus netflix
ओटीटी पर मौजूद पंकज कपूर की बेहतरीन फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज कपूर को हिंदी सिनेमा में किरदारों को गंभीरता से जीने वाले अभिनेता की श्रेणी में रखा जाता है। आज भी उनके निभाए गए किरदार लोगों को काफी पसंद आते हैं और अपने अभिनय के बल पर ही उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। वह ऐसे अभिनेता हैं, जो पर्दे पर बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह जाते हैं। जल्द ही वह अपने बेटे शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में नजर आने वाले हैं। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने कमाल की अदाकारी की है। आप इन फिल्मों का आनंद घर बैठे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं।

Best films of Pankaj Kapoor to watch on OTT Jaane Bhi Do Yaaro amazon prime Maqbool disney plus netflix
जाने भी दो यारों - फोटो : सोशल मीडिया

जाने भी दो यारों (1983)
यह फिल्म कुंदन शाह के निर्देशन में बनी एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में एक बेईमान बिल्डर का किरदार निभा रहे पंकज कपूर ने उम्दा प्रदर्शन किया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, ओम पुरी, नीना गुप्ता, सतीश कौशक, भक्ति बर्वे ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्देशक कुंदन शाह को इंदिरा गांधी बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।

Best films of Pankaj Kapoor to watch on OTT Jaane Bhi Do Yaaro amazon prime Maqbool disney plus netflix
मंडी - फोटो : सोशल मीडिया

मंडी (1983)
फिल्म 'मंदी' का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था। इस फिल्म में पंकज कपूर ने शांति देवी के असिस्टेंट की भूमिका निभाई थी, जिसमें उनका अभिनय शानदार नजर आया। यह फिल्म राजनीति और वेश्यावृत्ति पर व्यंग्यपूर्ण कॉमेडी है। इस फिल्म में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह, अमरीश पुरी, सोनी राजदान जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best films of Pankaj Kapoor to watch on OTT Jaane Bhi Do Yaaro amazon prime Maqbool disney plus netflix
एक डॉक्टर की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

एक डॉक्टर की मौत (1990)
‘एक डॉक्टर की मौत’ का निर्देशन तपन सिन्हा ने किया था। पंकज कपूर इस फिल्म में एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आते हैं, जो एक वैज्ञानिक शोध कर रहा है। डॉ. दीपांकर रॉय के इस किरदार में पंकज कपूर लोगों के दिलों में बस गए थे। इस फिल्म में उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार फॉर स्पेशल ज्यूरी से नवाजा गया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Best films of Pankaj Kapoor to watch on OTT Jaane Bhi Do Yaaro amazon prime Maqbool disney plus netflix
रोजा - फोटो : सोशल मीडिया

रोजा (1992)
इस फिल्म ने ही भारतीय सिनेमा में पाकिस्तान को विलेन दिखाने की शुरुआत की था। इस फिल्म में पंकज कपूर ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी का किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। इसी फिल्म से ही एआर रहमान को हिंदी सिने दर्शकों ने पहचाना था। यह साउथ की फिल्म थी, जिसे हिंदी में डब किया गया था। ‘रोजा’ को नरगिस दत्त बेस्ट फीचर फिल्म सहित तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed