अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता 25 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। सुनीता लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। उनके जन्मदिन पर अनिल कपूर ने कई अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही एक भावुक पोस्ट लिखा है।
अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के जन्मदिन पर याद किए संघर्ष के दिन, लिखा- ‘ट्रेन के थर्ड क्लास डिब्बे से लेकर लोकल बस..’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के साथ संघर्ष के दिनों को याद किया है। वह लिखते हैं कि ‘मेरी जिंदगी का प्यार सुनीता कपूर के लिए, ट्रेन के थर्ड क्लास डिब्बे से लेकर लोकल बस, रिक्शा से काली-पीली टैक्सी से यात्रा करने तक, इकोनॉमी से बिजनेस और फिर फर्स्ट क्लास में उड़ने तक, दक्षिण में कराइकुडी जैसे गांवों में छोटे-छोटे होटलों से निकलकर लेह-लद्दाख में तंबू में रहने तक, हमने अपने चेहरे पर मुस्कान और दिलों में प्यार के साथ यह सब किया है।'
अनिल कपूर आगे लिखते हैं कि 'ऐसे ही लाख कारण हैं जिनकी वजह से मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुम मेरी मुस्कुराहट के पीछे हो और तुम्हारी वजह से ही हमारा सफर इतनी खुशी के साथ पूरा हुआ है। मेरी जिंदगी के पार्टनर के रूप में तुम्हें पाकर मैं खुद को हमेशा धन्य महसूस करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो। ढेर सारा प्यार।'
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम ने भी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। सोनम लिखती हैं कि 'मां आपसे प्यार करती हूं। मुझे उम्मीद है मैं आपको जल्दी ही देखूंगी और गले लगाऊंगी। मैं आपको बहुत याद करती हूं और ढेर सारा प्यार। जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।'
बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने साल 1984 में शादी की। सुनीता पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं। सोनम और हर्षवर्धन अभिनय के क्षेत्र में हैं। वहीं रिया कपूर एक प्रोड्यूसर हैं। साथ ही अपनी फैशन लाइन रेसन (Rheson) की मालकिन भी हैं।