बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अनिल फिटनेस से युवा अभिनेताओं को भी काफी इम्प्रेस करते हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट सेशन की तस्वीरें साझा कर लोगों को इंस्पायर करते हैं। अब हाल ही में अनिल ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ किया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अनिल कपूर ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, लिखा- 'ये पापा कपड़े उतार कर...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो अक्सर 63 साल की उम्र में अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते रहते हैं। उनके फैंस को भी उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन काफी पसंद आता है। हाल ही में अनिल ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें वे शर्टलेस हैं और बीच पर नजर आ रहे हैं। जिसमें वो बेहद फिट और मस्क्यूलर नजर आ रहे हैं।
अनिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। अनिल ने कैप्शन में लिखा, 'ये पापा ज्ञान नहीं देते हैं, बस कपड़े उतार कर समंदर किनारे वॉक करते हैं। हर किसी का एक वीक पॉइंट होता है और मेरा वीक पॉइंट है खाना।'
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
आगे वो लिखते हैं, 'मेरे भीतर के पंजाबी लड़के के टेस्ट बड्स को ज्वलंत होने की जरूरत है, मेरी आंखें हमेशा मेरे पेट से बड़ी होती हैं। लॉकडाउन के दौरान, मैंने खुद को नया और ज्यादा शार्प लुक लेने के टास्क पर रखा। ये नया लुक खाने की तरफ मेरी एक नई अप्रोच होगी। हर्ष और मेरे ट्रेनर मार्क ने ये जिम्मेदारी ली है कि वे मुझे मेरे ईटिंग प्लान्स को ताक पर रखने के बारे में याद दिलाते रहें।'
अनिल के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऋतिक रोशन, रितेश देशमुख, अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यहां तक कि अनिल की बेटियों ने भी इमोजी के माध्यम से अपने पिता की इन तस्वीरों पर अपने इमोशन्स जाहिर किए हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं। अनिल के फैंस को उनका ये जबरदस्त ट्रांफॉर्मेशन काफी पसंद आ रहा है।
पढ़ें: मुंबई पुलिस के समन पर कंगना रणौत ने दिया जवाब, कहा- 'बहुत याद आती है कककक कंगना'