{"_id":"679c894c4b184bd5660df26b","slug":"anil-kapoor-wishes-preity-zinta-on-her-birthday-hopes-punjab-kings-lift-ipl-2025-trophy-2025-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anil Kapoor: 'पंजाब किग्स' को आईपीएल जीतते देखना चाहते हैं अनिल कपूर, प्रीति के जन्मदिन पर कही दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anil Kapoor: 'पंजाब किग्स' को आईपीएल जीतते देखना चाहते हैं अनिल कपूर, प्रीति के जन्मदिन पर कही दिल की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:23 PM IST
सार
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने प्रीति जिंटा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए पंजाब किंग्स के आईपीएल जीतने की कामना की है।
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर, प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनिल कपूर ने अभिनेत्री प्रीति जिंटा को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए शुभकामना दी है। अभिनेता ने अपनी पोस्ट में प्रीति के आगामी आईपीएल 2025 सीजन के बारे में भी बात की है। अनिल ने अपनी प्यारी सी पोस्ट में उनकी टीम की सफलता की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि इस साल पंजाब किंग्स आईपीएल ट्रॉफी जीते।
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रीति के एक फिल्म की पुरानी तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो! आपकी गर्मजोशी, दयालुता और चमकदार मुस्कान से कमरे को रोशन हो जाते हैं। आपको आईपीएल 2025 के लिए शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि आप इस साल ट्रॉफी जीतें!"
प्रीति ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की 1998 में आई फिल्म 'दिल से' से की थी, जिसमें उनकी सहायक भूमिका थी। इसके बाद उन्होंने 'सोल्जर' 'वीर-जारा', 'कल हो ना हो', 'संघर्ष' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
5 of 5
लाहौर 1947
- फोटो : इंस्टाग्राम
लाहौर 1947 से करेंगी वापसी
प्रीति लंबे समय के बाद फिल्म 'लाहौर 1947' के साथ अभिनय में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। 'लाहौर 1947' एक एक्शन थ्रिलर है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस की ओर से प्रोड्यूस किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।