फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deva Reviews: 'देवा' में शाहिद कपूर के एक्शन में दिखा दम, जानिए फिल्म को प्रशंसकों ने दिया कैसा रिस्पांस

Fri, 31 Jan 2025 12:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 31 Jan 2025 12:10 PM IST
सार

Deva First Review: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए। वहीं फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री देखने को मिली। यह फिल्म एक्शन-थ्रिलर से भरपूर है। आइए जानते हैं पहले दिन फिल्म को लेकर दर्शकों का रिव्यू....

विज्ञापन
Deva Reviews Shahid Kapoor Film Released Pooja Hegde full of action thriller know more about story
जानिए देवा को मिला प्रशंसकों का कैसा रिस्पांस - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहिद एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए। इस फिल्म को मलयामलम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज ने निर्देशित किया है। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू है। देवा एक्शन-थ्रिलर और रिवेंज स्टोरी है। फिल्म को लेकर दर्शकों का रिव्यू....
Deva Reviews Shahid Kapoor Film Released Pooja Hegde full of action thriller know more about story
आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है देवा - फोटो : सोशल मीडिया
कैसी है फिल्म की कहानी
‘देवा’ में शाहिद का बिल्कुल नया लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर देवा को मिल रहे शुरुआती रिएक्शंस से लगता है कि यह बॉक्स ऑफिस पर टिक सकती है क्योंकि इसकी कहानी काफी इंटरेस्टिंग और एंटरटेनिंग बताई जा रही है। फिल्म की कहानी एक रिबेल पुलिस ऑफिसर के आसपास घूमती है। इस पुलिस ऑफिसर को एक हाई-प्रोफाइल केस सुलधझाने का काम सौंपा जाता है, जैसे-जैसे वह केस को इन्वेस्टिगेट करता है, वैसे-वैसे धोखे, विश्वासघात और एक खतरनाक साजिश की परतें खुलती जाती हैं।
 
Deva Reviews Shahid Kapoor Film Released Pooja Hegde full of action thriller know more about story
प्रशंसकों को पसंद आई पूजा-शाहिद की जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े की केमेस्ट्री
‘देवा’ में पूजा हेगड़े के साथ शाहिद कपूर की केमिस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आ रही है। पूजा का स्क्रीन स्पेस बहुत कम है, लेकिन जितना भी है, उन्होंने अच्छा अभिनय किया है। प्रशंसकों को पसंद आ रही है फिल्म।

यह भी पढ़ें:
Shahid Kapoor-Arjun Ustara: 'अर्जुन उस्तरा' के बारे में शाहिद कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, अगर 'देवा' हिट रही...
विज्ञापन
विज्ञापन
Deva Reviews Shahid Kapoor Film Released Pooja Hegde full of action thriller know more about story
जानिए शाहिद की एक्शन फिल्म को मिल रहा है कैसा रिस्पांसौ - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' का है रीमेक
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' का हिंदी रीमेक है। दोनों ही फिल्मों को रौशन एंड्रयूज ने निर्देशित किया है। रोशन ने ‘सैल्यूट’ और ‘कायमकुलम कोचुन्नी’ जैसी कई मलयालम फिल्मों को निर्देशित किया है। बॉबी-संजय ने इसका लेखन किया है। वहीं मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' में पृथ्वीराज सुकुमारन, जयसूर्या और रहमान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

यह भी पढ़ें:
Prabhas: 'फौजी' अभिनेत्री इमानवी ने खाया प्रभास की रसोई से बना स्वादिष्ट खाना, दिखाई झलक
विज्ञापन
Deva Reviews Shahid Kapoor Film Released Pooja Hegde full of action thriller know more about story
पुलिस ऑफिसर की भूमिका में शाहिद - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसकों को पसंद आ रही है देवा
सोशल मीडिया पर देवा को लेकर यूजर्स लगातार अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पूजा के करियर की बेस्ट फिल्म', एक और यूजर ने लिखा, 'देवा जरूर देखनी चाहिए'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed