फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जीनियस' बन 'गदर' मचाने आया सनी देओल का 'बेटा', 17 साल बाद देगा पिता से ज्यादा एक्शन सीन

Mon, 13 Aug 2018 06:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
anil sharma son utkarsh debut film genius 2nd trailer release
जीनियस
बॉलीवुड को 'गदर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले अनिल शर्मा अब अपने बेटे उत्कर्ष को लॉन्च करने जा रहे हैं । उत्कर्ष की पहली फिल्म का नाम 'जीनियस' है जिसका पहला ट्रेलर लॉन्च हो चुका है । आज फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया। 

 
anil sharma son utkarsh debut film genius 2nd trailer release
उत्कर्ष शर्मा

पहले ट्रेलर के बाद मेकर्स ने कुछ गाने भी रिलीज किए थे। अब दूसरे ट्रेलर में उत्कर्ष, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक्शन सीन देते नजर आ रहे हैं । फिल्म में लंबे समय बाद मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आएंगे । ट्रेलर में भी उनकी एक झलक देखने को मिली ।

anil sharma son utkarsh debut film genius 2nd trailer release
उत्कर्ष शर्मा

फिल्म के दूसरे ट्रेलर को “जीनियस बनाम जीनियस” के नाम से रिलीज किया है । फिल्म में दो जीनियस के बीच भिड़ंत दिखाई जाएगी । अनिल शर्मा जिस तरह की फिल्मों के लिए मशहूर रहे हैं, ‘जीनियस’ उसी जायके की फिल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anil sharma son utkarsh debut film genius 2nd trailer release
उत्कर्ष शर्मा

इसमें दर्शकों को भरपूर इमोशन, जबरदस्त एक्शन, मासूम इश्क और खूंखार खलनायक देखने को मिलेगा। इस फिल्म से इशिता चौहान भी डेब्यू करने जा रही हैं । अनिल शर्मा ने बताया था, ‘जीनियस’ के लिए एक ऐसे चेहरे की तलाश थी, जो स्क्रीन पर कभी न देखा गया हो और उसमें  मासूमियत हो। कई ऑडिशन के बाद इशिता को फिल्म में साइन किया गया। 

विज्ञापन
anil sharma son utkarsh debut film genius 2nd trailer release
उत्कर्ष शर्मा

बता दें कि उत्कर्ष ने सनी देओल की फिल्म 'गदर' उनके बेटे जीते का रोल निभाया था । इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी । फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed