सब्सक्राइब करें

Animal: ‘सैम बहादुर’ को टक्कर देने को तैयार ‘एनिमल’, विकी कौशल और रणबीर कपूर में इस दिन होगा सीधा मुकाबला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Jul 2023 12:32 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Animal gets new release date Ranbir Kapoor film Ready to Rise and Roar in cinemas on 1st December this year
रणबीर कपूर-विकी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा। इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और इसे आगे बढ़ाया गया है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'एनिमल' अब पहली दिसंबर को रिलीज होगी। बता दें कि पहले यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म की भिड़ंत सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से होने वाली थी। मगर, अब रिलीज डेट बदल दी गई है।

Trending Videos
Animal gets new release date Ranbir Kapoor film Ready to Rise and Roar in cinemas on 1st December this year
फिल्म एनिमल - फोटो : social media

'एनिमल' की रिलीज डेट में भले बदलाव हो गया है, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश बरकरार है। अब यह फिल्म विकी कौशल की 'सैम बहादुर' से टकराएगी। विकी की फिल्म भी इसी तारीख को रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों सितारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal gets new release date Ranbir Kapoor film Ready to Rise and Roar in cinemas on 1st December this year
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जा रहा है कि फिल्म 'एनिमल' के जरिए दर्शकों को सिनेमा का शानदार अनुभव कराने और फिल्म की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए मेकर्स को अभी कुछ और वक्त की जरूरत है। संदीप रेड्डी वांगा अपने अलग काम के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म को भी वह पूरी शिद्दत के साथ बना रहे हैं। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी और हर भाषा में वह दर्शकों का अनुभव शानदार बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त समय की जरूरत है।
Mohnish Bahl: मोहनीश बहल पर कहर बनकर टूटी मुंबई की बारिश, अभिनेता के फार्महाउस की दीवार गिरी

Animal gets new release date Ranbir Kapoor film Ready to Rise and Roar in cinemas on 1st December this year
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने से मेकर्स को थोड़ा और वक्त मिलेगा। इसके जरिए वे कंटेंट से लेकर ऑडियो-विजुअल क्वालिटी तक हर पहलू पर काम कर सकेंगे और फिल्म को बेहतर बना सकेंगे। बता दें कि 'एनिमल' को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
Jee Le Zara Shelved: प्रियंका पर भारी पड़ा आलिया का आभामंडल, अगले दो साल नहीं बनेगी ‘जी ले जरा’

विज्ञापन
Animal gets new release date Ranbir Kapoor film Ready to Rise and Roar in cinemas on 1st December this year
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें विकी कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की तो यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित है। सैम मानेकशॉ की इस बायोपिक में विक्की उनका किरदार अदा कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।
Mrunal Thakur: 'नानी 30' से सामने आया मृणाल का फर्स्ट लुक, पारंपरिक साड़ी में अभिनेत्री ने जीता फैंस का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed