साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली पैन इंडिया फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में बॉबी देओल के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता का पहला लुक जारी किया था, जिसमें खलनायक बने बॉबी का खतरनाक अंदाज देखने को मिला था। बॉबी देओल के किरदार 'उधिरन' की पहली झलक सामने आने के साथ 'कंगुवा' थोड़ा और रोमांचक हो गया है। वहीं अब अभिनेता ने सूर्या के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है।
Kanguva: बॉबी देओल ने साझा किया सूर्या के साथ काम करने का अनुभव, 'कंगुवा' से जुड़ी दिलचस्प बातों का हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां बॉबी के इस नए अवतार को बेहद पसंद किया गया। प्रशंसकों ने अभिनेता के इस लुक पर खूब प्यार बरसाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं अब अभिनेता ने भी फैंस से मिला प्यार का आभार जताया। साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा करते हुए सूर्या के साथ सेट पर काम करने का अनुभव भी साझा किया। बॉबी ने 'कंगुवा' से अपने पहले लुक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए परियोजना के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया।
Filmfare Awards 2024: 'एनिमल' के लिए रणबीर को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, महिला श्रेणी में आलिया ने मारी बाजी
सूर्या के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा, 'वे बहुत विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं। वह एक अद्भुत अभिनेता भी हैं, जो अपने सभी स्टंट खुद ही करते हैं।' फिल्म के निर्देशक शिवा के बारे में बात करते बॉबी ने कहा कि वह एक अद्भुत इंसान हैं और एक महान निर्देशक भी हैं। इसके बाद बॉबी ने फिल्म से जुड़ी कुछ बातें बताईं और कहा कि 'कंगुवा' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह इसी साल रिलीज होगी।
Extended Cut Movies: ओटीटी पर एक्सटेंडेड कट के साथ रिलीज हुईं ये फिल्में, लिस्ट में रणबीर की एनिमल भी शामिल
वहीं बात करें 'कंगुवा' की तो फिल्म को शिवा ने लिखा और निर्देशित किया है। 'कंगुवा' का निर्माण ग्रीन स्टूडियो और यूवी क्रिएशंस द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है और संगीत देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया जा रहा है। 'कंगुवा' सूर्या और शिवा के बीच पहला सहयोग है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सूर्या छह भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए दिशा पाटनी और बॉबी देओल अपना तमिल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी के अलावा जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, केएस रविकुमार और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Filmfare Awards 2024 Live: बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए शबाना आजमी को अवॉर्ड, पुरुष वर्ग में विक्की का रहा कब्जा
बॉबी देओल न केवल 'कंगुवा' के साथ तमिल फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत करेंगे, बल्कि वे बालकृष्ण की अगली फिल्म के साथ टॉलीवुड में भी शुरुआत करेंगे, जिसका अस्थायी नाम 'एनबीके 109' है। 'एनबीके 109' का निर्देशन केएस रवींद्र द्वारा किया जा रहा है, जिन्हें बॉबी के नाम से भी जाना जाता है और सीथारा एंटरटेनमेंट बैनर के तहत नागा वामसी द्वारा निर्मित किया जा रहा है। 'कंगुवा' और एनबीके 109 की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि बॉबी साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के पीरियड ड्रामा 'हरि हर वीरा मल्लू' का भी हिस्सा होंगे, जहां बॉबी के औरंगजेब की भूमिका निभाने की अफवाह है।