फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Extended Cut Movies: ओटीटी पर एक्सटेंडेड कट के साथ रिलीज हुईं ये फिल्में, लिस्ट में रणबीर की एनिमल भी शामिल

Mon, 29 Jan 2024 01:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
These Movies Release with Extended cut on OTT Animal Jawan Spiderman No Way Home Justice League
ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मेंं - फोटो : अमर उजाला

डिजिटल युग अपने साथ फिल्म इंडस्ट्री में एक रोमांचक बदलाव लेकर आया है। अब ओटीटी प्लेटफार्मों ने फिल्म का एक्सटेंडेड कट जारी करना शुरू कर दिया है। हाल के दिनों में कई ऐसी फिल्में आईं हैं, जिनमें उन दृश्यों को भी शामिल किया गया है जो दर्शकों को सिनेमाघरों में नहीं देखने को मिला था। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...


Filmfare Awards 2024 Live: बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए शबाना आजमी को अवॉर्ड, पुरुष वर्ग में विक्की का रहा कब्जा

These Movies Release with Extended cut on OTT Animal Jawan Spiderman No Way Home Justice League
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल

रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' एक्सटेंडेड कट के साथ नेटफ्लिक्स पर डिजिटल रिलीज की गई है। 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस पर ओटीटी पर जारी होने वाली इस फिल्म ने कुछ अतिरिक्त मिनटों के साथ लोगों के रोमांच में और अधिक इजाफा कर दिया है। मूल रूप से तीन घंटे 21 मिनट की 'एनिमल' में अब अतिरिक्त आठ मिनट हैं, जिसमें मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ एक विशेष दृश्य को भी शामिल किया गया है।

These Movies Release with Extended cut on OTT Animal Jawan Spiderman No Way Home Justice League
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जवान

निर्देशक एटली ने दर्शकों को शाहरुख खान अभिनीत अपनी एक्शन से भरपूर थ्रिलर 'जवान' का ओटीटी पर एक एक्सटेंडेड कट भी दिखाया। सिनेमाघरों के बाद इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लोगों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म के विस्तारित संस्करण ने संजय दत्त की उपस्थिति के साथ, इसने संभावित सीक्वल के लिए भी मंच तैयार किया, जिससे लोगों को बड़े पर्दे से अलग अनुभव प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Movies Release with Extended cut on OTT Animal Jawan Spiderman No Way Home Justice League
'स्पाइडर मैन: नो वे होम' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
स्पाइडर-मैन: नो वे होम

इस लिस्ट में मार्वल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का नाम भी शामिल है। निर्माताओं ने फिल्म में 11 मिनट से अधिक की नई फुटेज जोड़ी थी। कुछ नई क्लिप में मिस्टेरियो द्वारा पीटर पार्कर का भंडाफोड़ करना, एक विस्तारित पूछताछ दृश्य समेत कई नई चीजें शामिल की गई थीं। साथ ही, इसमें प्रशंसकों को तीनों स्पाइडर-मैन के बीच अधिक इंटरेक्शन भी देखने को मिला था, जो सिनेमाघरों की तुलना में अधिक विस्तृत था।

विज्ञापन
These Movies Release with Extended cut on OTT Animal Jawan Spiderman No Way Home Justice League
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र

डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' में कई बदलाव देखने को मिले थे। निर्देशक ने ओटीटी संस्करण में और अधिक तत्व जोड़े थे। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को अलग साउंड का अनुभव प्राप्त हुआ। इसके अलावा फिल्म में अतिरिक्त दृश्यों को भी शामिल किया गया था, जिसमें संवाद के सथा और शिव और ईशा की प्रेम कहानी को और विस्तृत ढंग से प्रस्तुत किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed