फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmfare Awards 2024 Live: बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए शबाना आजमी को अवॉर्ड, पुरुष वर्ग में विक्की का रहा कब्जा

Mon, 29 Jan 2024 12:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Filmfare Awards 2024 Live Updates Best Action to Best VFX Movies Actors Full Winners List News in Hindi
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मफेयर अवॉर्ड का आगाज शनिवार 27 जनवरी को हो चुका है। कल टेक्निकल श्रेणी में विजेताओं की घोषणा हुई थी। आज गुजरात के गांधी नगर में फिल्मफेयर के मुख्य श्रेणी के विजेताओं को पुरस्कृत किया जा रहा है। तमाम सितारे यहां पहुंचे हैं और अवॉर्ड का एलान जारी है। बेस्ट स्टोरी श्रेणी में मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' ने बाजी मारी है। इसके अलावा बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए विधु विनोद चोपड़ा को '12वीं फेल' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।

Filmfare Awards 2024 Live Updates Best Action to Best VFX Movies Actors Full Winners List News in Hindi
एनिमल को बेस्ट म्यूजिक के लिए अवॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

69वें फिल्मफेयर में संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' की झोली में भी अवॉर्ड गिरा है। फिल्म 'एनिमल' के लिए बेस्ट म्यूजिक एल्बम का अवॉर्ड प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, भूपिंदर बब्बल, आदि को मिला है। अवॉर्ड समारोह में रणबीर कपूर भी पहुंचे हैं। ब्लैक आउटफिट में वे काफी डैशिंग नजर आए हैं।

Filmfare Awards 2024 Live Updates Best Action to Best VFX Movies Actors Full Winners List News in Hindi
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म फेयर में 'एनिमल' के गाने 'अर्जन वेल्ली' के लिए भूपिंदर बब्बल को पुरुष वर्ग में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला है। वहीं, महिला श्रेणी में पठान के 'बेशरम रंग' गाने के लिए शिल्पा राव को बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmfare Awards 2024 Live Updates Best Action to Best VFX Movies Actors Full Winners List News in Hindi
अलीजेह, आदित्य - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मफेयर में सलमान खान की भांजी अलीजेग अग्निहोत्री को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें फिल्म 'फर्रे' के लिए महिला वर्ग में बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला है। वहीं, पुरुष वर्ग में बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड आदित्य रावल को मिला है। उन्हें 'फराज' के लिए ये अवॉर्ड मिला है।

विज्ञापन
Filmfare Awards 2024 Live Updates Best Action to Best VFX Movies Actors Full Winners List News in Hindi
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी को महिला वर्ग में बेस्ट सपोर्टिंग रोल का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला है। उन्हें फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है। वहीं विक्की कौशल को पुरुष वर्ग में फिल्म 'डंकी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed