बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया फिल्म 'जिगरा' को लेकर इन दिनों खबरों में हैं। वहीं रणबीर फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों करीना कपूर और सैफ अली खान की दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान कपल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। लाल लहंगे में आलिया बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहींं रणबीर काले कुर्ता-पैंट सेट में दिखाई दिए थे। दोनों ने अपने घर की दिवाली में एक से कलर के कपड़े पहने। आलिया-रणबीर की दिवाली की तस्वीरें सामने आई हैं।
Alia-Ranbir: आलिया-रणबीर ने यूं मनाया दिवाली का त्योहार, परिवार और करीबियों संग सामने आईं कपल की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:47 AM IST
सार
इंस्टाग्राम पर उनकी टीम के एक सदस्य ने आलिया और रणबीर के साथ तस्वीरें साझा की हैं। सामने आई तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हल्के गुलाबी रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन