काफी लंबे समय के बाद अभिनेता राजपाल यादव अपनी आगामी फिल्म ‘अपूर्वा’ में निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के स्पेशल शोज होने शुरू हो चुके हैं और जिन लोगों ने भी ये फिल्म देख ली है, सब इस फिल्म मे राजपाल यादव के बतौर विलेन अभिनय के कायल होते दिख रहे हैं। करियर के शुरुआत में राजपाल यादव ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘जंगल’ में भी निगेटिव भूमिका निभाई थी। राजपाल यादव ने यादव ने अपने करियर में कॉमेडी के अलावा भी कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं। आइए नजर डालते हैं राजपाल यादव के 10 जबर्दस्त किरदारों के बारे में..
Rajpal Yadav: जिसने भी देखा वह राजपाल यादव की अदाकारी से हैरान, ‘अपूर्वा’ में जुगनू भैया पर अभी से सबकी नजर
अपूर्वा
फिल्म 'अपूर्वा' में राजपाल यादव एक ऐसे निगेटिव किरदार में नजर आएंगे जिसकी हंसी उसके गिरोह के लोग ही उड़ाते रहते हैं। इस किरदार का नाम है जुगनू भैया और उसके गिरोह में तीन और लड़के भी शामिल हैं। ये गिरोह चंबल के इलाके से एक लड़की को अगवा कर लेता है। इस फिल्म में ‘अपूर्वा‘’ की शीर्षक भूमिका अभिनेत्री तारा सुतारिया ने निभाई है। निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 नवंबर 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर राजपाल यादव काफी उत्साहित हैं, क्योंकि काफी लंबे समय के बाद उनकी मौजूदा छवि से हटकर किरदार निभाने का मौका मिला है।
भूल भुलैया 2
प्रियदर्शन की फिल्म 'भूल भुलैया' में छोटे पंडित के किरदार में राजपाल यादव को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में राजपाल यादव का लुक ही ऐसा था कि जिसे देखकर हंसी छूट जाए। इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से फिल्म की कहानी में जान भर दी थी। 'भूल भुलैया 2' में भी राजपाल इसी किरदार में नजर आए थे। अनीज बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजपाल यादव ही ऐसे कलाकार थे जो 'भूल भुलैया' के बाद 'भूल भुलैया 2' में नजर आए। भूल भुलैया 12 अक्टूबर 2007 और 'भूल भुलैया 2' 20 मई 2022 को रिलीज हुई थी।
दे दना दन
प्रियदर्शन की फिल्म 'दे दना दन' में राजपाल यादव ने एक वेटर दगडू यादव की भूमिका इतनी शिद्दत से निभाई कि दर्शक उनके कायल हो गए। फिल्म के आखिरी सीन में भी राजपाल यादव का कमाल का परफॉर्मेंस था। उन्होंने दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।इस फिल्म अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे बड़े कलाकार की मौजूदगी में राजपाल यादव ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। 27 नवंबर 2009 को रिलीज हुई थी।
अंडर ट्रायल
फिल्म 'अंडर ट्रायल' में राजपाल यादव अपने करियर में निभाए गए किरदारों में काफी अलग किरदार था। इस फिल्म में राजपाल ने सागर हुसैन की भूमिका निभाई थी, जिस पर अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगता है। इस फिल्म में राजपाल यादव के किरदार को समीक्षकों ने खूब सराहा लेकिन यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रही। अजीज खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 फरवरी 2007 को रिलीज हुई थी।