{"_id":"65795d33dd786eb56c03aa6c","slug":"animal-star-tripti-dimri-bold-intimate-video-goes-viral-on-internet-see-netizens-reaction-2023-12-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tripti Dimri: 'एनिमल' से पहले भी इंटीमेट हो चुकी हैं तृप्ति! एक पुरानी वीडियो से खुली अभिनेत्री की पोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tripti Dimri: 'एनिमल' से पहले भी इंटीमेट हो चुकी हैं तृप्ति! एक पुरानी वीडियो से खुली अभिनेत्री की पोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:59 PM IST
सार
तृप्ति का एक पुराना वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो से दर्शकों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि अभिनेत्री 'एनिमल' से पहले भी इंटीमेट सीन दे चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में तृप्ति, रणबीर कपूर के साथ अंतरंग दृश्य को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री के इंटीमेट सीन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच तृप्ति का एक पुराना वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो से दर्शकों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि अभिनेत्री 'एनिमल' से पहले भी इंटीमेट सीन दे चुकी हैं।
2 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : social media
तृप्ति के वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि वे गाली-गलौज करते हुए पूरी तरह से अश्लील लड़कियों की तरह बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आगे अभिनेत्री अपने दोस्त से पूछती भी नजर आ रही है कि क्या उन्होंने सेक्स किया है? 'एनिमल' अभिनेत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अभिनेत्री के वायरल वीडियो को देखकर नेटिजंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'मैं विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन एनिमल में उन्हें देखने के बाद यह पता चलता है वे पहले भी इंटीमेट सीन दे चुकी हैं'। एक अन्य ने कहा, 'तृप्ति के अभिनय में यही से सुधार आया है।' इस तरह के ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तृप्ति डिमरी, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
बीते दिनों एक बातचीत में तृप्ति ने खुलासा किया था कि उन्होंने इंटीमेट सीन 'कई चर्चाओं' के बाद शूट किया गया था। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि इंटीमेट सीन के लिए हामी भरने से पहले उन्होंने काफी समय लगाया था। उन्होंने कहा, 'जब आप किसी प्रोजेक्ट को करने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो आप स्क्रिप्ट पढ़कर ही हामी भरते हैं। आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप अपना सौ प्रतिशत देंगे।'
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' को एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा द्वारा किया गया है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैश्विक स्तर पर 'एनिमल' ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।