सब्सक्राइब करें

Animal Trailer: रणबीर के पिता के रोल में अनिल कपूर ने जीते दिल, क्या हुआ जब मिला था प्रियंका के पिता का रोल?

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 24 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Animal Trailer Anil Kapoor won hearts in role of Ranbir father what happened when he got role of Priyanka dad
अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘एनिमल’ के ट्रेलर में रणबीर कपूर के बाद जिस अभिनेता को सबसे ज्यादा जगह मिली है वह हिंदी सिनेमा के अपने मुन्ना और झकार अभिनेता अनिल कपूर। अनिल कपूर ने फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाया है और ये फिल्म इन दोनों के बीच चलती रहने वाली अहम की लड़ाई पर ही केंद्रित नजर आ रही है। लेकिन, क्या आपको पता है कि अनिल कपूर परदे पर अपनी ही बेटी का पिता बनने से इंकार कर चुके हैं। जोया अख्तर ने भी फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भी प्रियंका चोपड़ा के पिता का रोल उन्हें ऑफर किया था, तब भी मामला सीरियस हो गया था। क्या बोले थे तब अनिल कपूर, ये जानने से पहले चलिए आपको बताते हैं अनिल कपूर अब तक किन किन सितारों के पिता के किरदार निभा चुके हैं..

Trending Videos
Animal Trailer Anil Kapoor won hearts in role of Ranbir father what happened when he got role of Priyanka dad
एनिमल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एनिमल 
फिल्म 'एनिमल' में अनिल कपूर और रणबीर कपूर पिता पुत्र की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म अगले महीने 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, फिल्म की कहानी पिता पुत्र के आपसी रिश्तों के बीच मनमुटाव पर आधरित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की मुख्य भूमिकाएं है। फिल्म का निर्देशन उन्हीं संदीप वंगा रेड्डी ने किया है जिनकी पिछली फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने अभिनेता शाहिद कपूर की किस्मत चमका दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Trailer Anil Kapoor won hearts in role of Ranbir father what happened when he got role of Priyanka dad
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जुग जुग जियो 
फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर ने वरुण धवन के पिता भीम सैनी का किरदार निभाया। इस फिल्म में वरुण धवन ने कुलदीप "कुकू" सैनी की भूमिका निभाई थी जो अपने पिता भीम सेन से अपनी पत्नी नैना से अलग होने की बात करने विदेश से आता है। और, यहां भीम सेन खुद बेटी गिन्नी की शादी के बाद अपनी पत्नी गीता को तलाक देने का इरादा रखता है। अनिल कपूर कहते हैं, 'मैं जब भी कोई किरदार निभाता हूं उसे पूरे दिल और मेहनत से करता हूं। उसके बाद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के चेहरे पर जो मुस्कान होती है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी होती है।' 
Animal Trailer Anil Kapoor won hearts in role of Ranbir father what happened when he got role of Priyanka dad
मलंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मलंग 
फिल्म 'मलंग' में अनिल कपूर ने नशे के आदी पुलिस इंस्पेक्टर अंजनेय अगाशे की भूमिका निभाई जो जाने-माने अपराधियों की हत्या कर देता है और उनकी मौत को पुलिस मुठभेड़ की तरह अंजाम देता है। दरअसल, उसकी बेटी वाणी अगाशे गोवा में एक छापे के दौरान गोली मार दी गई थी। अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए इंस्पेक्टर अंजनेय अगाशे अपराधियों की हत्या करता रहता है। ल्म में अनिल कपूर की बेटी वाणी अगाशे की भूमिका देविका वत्स ने निभाई। अनिल कपूर कहते हैं, 'इस फिल्म में इंस्पेक्टर अंजनेय अगाशे जो भी करता है, उसकी नजर में वह गलत काम नहीं है। मैंने  'राम लखन' में पुलिस का किरदार निभाया था। वह ऐसा किरदार था, जो अमीर बनने की ख्वाहिश रखता है। मुझे फिल्मों में पुलिस अधिकारी के किरदार बहुत अच्छे लगते हैं। 'अर्ध सत्य' में ओमपुरी का किरदार देखकर मैं दंग रह गया था।' 
विज्ञापन
Animal Trailer Anil Kapoor won hearts in role of Ranbir father what happened when he got role of Priyanka dad
एक लड़की को देखा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक लड़की को देखा
फिल्म 'एक लड़की को देखा' में पहली बार  पिता अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर एक साथ नजर आए। इस फिल्म में अनिल कपूर ने बलवीर चौधरी की भूमिका निभाई और सोनम कपूर बनीं उनकी बेटी स्वीटी चौधरी। फिल्म का टाइटल अनिल कपूर की साल 1994 में रिलीज फिल्म '1942: अ लव स्टोरी' के गाने से लिया गया है। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। अनिल कपूर कहते हैं,  'मुझे सोनम पर आज तक कभी इतना गर्व नहीं हुआ है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने अपनी बेटी के साथ स्क्रीन शेयर किया।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed