फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपडेट: अनिरुद्ध दवे ने फैंस का जताया आभार, बोले- 85% फेफड़े संक्रमित हैं वक्त लगेगा

Thu, 20 May 2021 11:31 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 20 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Aniruddh Dave Thanks Everyone For Prayers And Says Recovering From 85 Percent Infection
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

'पटियाला बेब्स' फेम एक्टर अनिरुद्ध दवे को कोरोना संक्रमण से हालत गंभीर होने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया था। एक्टर करीब दो हफ्ते से भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी शुभि आहूजा लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी फैंस के साथ साझा कर रही थी। फैंस लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। तो वहीं अब अभिनेता ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी फैंस को दी है। अभिनेता ने बताया है कि उनके सीने में कितना इन्फेक्शन है और उनकी अभी कैसी स्थिति है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अनिरुद्ध दवे ने एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वो अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अभिनेता ने अपनी पोस्ट में फैंस को क्या बताया है।

Aniruddh Dave Thanks Everyone For Prayers And Says Recovering From 85 Percent Infection
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

अभिनेता अनिरुद्ध दवे ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'शुक्रिया, सिर्फ छोटा सा शब्द लग रहा है। मैं पिछले 22 दिन से अस्पताल के बिस्तर पर आप सबका प्यार, दुलार, दुआ, अरदास, आशीर्वाद, प्रेयर, प्रार्थना को महसूस कर पा रहा हूं। लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर हूं लेकिन जो हिम्मत मिली है मुझे आप सबसे, अरे बड़ी उधारी कर दी यार। 14 दिन बाद आईसीयू के बाहर अभी थोड़ा बेहतर हूं। 85% फेफड़े संक्रमित है वक्त लगेगा। कोई जल्दी नहीं है। अब बस खुद की सांस लेनी है मुझे, जल्द ही मुलाकात होगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ANIRUDH V DAVE (@aniruddh_dave)

Aniruddh Dave Thanks Everyone For Prayers And Says Recovering From 85 Percent Infection
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram
बता दें, अनिरुद्ध दवे एक शूटिंग के सिलसिले में भोपाल मे थे। इसी वक्त उनकी तबीयत खराब हुई और टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। काफी इंफेक्शन बढ़ जाने के बाद अभिनेता को आईसीयू में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aniruddh Dave Thanks Everyone For Prayers And Says Recovering From 85 Percent Infection
अनिरुद्ध दवे और शुभि आहूजा - फोटो : Instagram

पिछले दिनों खबर आई थी कि अनिरुद्ध दवे एकदम स्वस्थ हो गए हैं, जिसे उनकी पत्नी ने गलत बताया था और कहा था, 'अनिरुद्ध के लिए सभी प्रार्थना कर रहे हैं इसलिए इस पर सफाई देना मेरी जिम्मेदारी है। अनिरुद्ध का अभी कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है। मैं मीडिया से अनुरोध करती कि वह गलत सूचना देने से परहेज करे। मैं सभी से अनिरुद्ध के जल्द ठीक होने की कामना करने की गुजारिश करती हूं।' 

विज्ञापन
Aniruddh Dave Thanks Everyone For Prayers And Says Recovering From 85 Percent Infection
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिरुद्ध दवे ने 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की', 'यारों का टशन', 'रुक जाना नहीं' और 'पटियाला बेब्स' जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। इसके साथ ही अनिरुद्ध अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' में भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed