फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे का सहारा बना ये खास सदस्य, तस्वीर साझा कर बताया सबसे अच्छी थेरेपी

Mon, 17 Aug 2020 04:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 17 Aug 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
ankita lokhande her pet dog photo says The best therapist has fur and four legs
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

एक वक्त था जब सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इनकी जोड़ी को टीवी का फेवरेट कपल कहा जाता था। लेकिन एक समय बाद इनका रिश्ता टूट गया और अंकिता की जिंदगी में विक्की जैन आ गए। सुशांत की मौत की खबर सुनकर अंकिता को गहरा सदमा लगा था। अब फिलहाल अंकिता, सुशांत के परिवार के लगातार संपर्क में हैं। वो खुद सुशांत को इंसाफ दिलाने की कोशिश में जी जान से जुटी हुई हैं। हाल ही में अंकिता ने एक तस्वीर साझा की, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

ankita lokhande her pet dog photo says The best therapist has fur and four legs
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इसमें वो अपने प्यारे डॉगी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में अंकिता के चेहरे के उदासी को साफ देखा जा सकता है। इस खूबसूरत तस्वीर के साथ अंकिता ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है- 'सबसे अच्छी थेरपी फर और चार पैर हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The best therapist has fur and four legs 🐕

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

ankita lokhande her pet dog photo says The best therapist has fur and four legs
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों अंकिता लोखंडे ने सुशांत को याद करते हुए एक भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'जादुई व्यक्ति, चौंकाने वाली आत्मा। एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व। तुम हमेशा याद आओगे सुशांत।' इसके साथ ही अंकिता ने महामृत्युंजय मंत्र भी लिखा, 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ‬उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande her pet dog photo says The best therapist has fur and four legs
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

आरोपों पर दिया जवाब
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर ईडी ने बताया था कि अभितेता अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की किश्त भर रहे थे। इस खबर के सामने आते ही अंकिता पर सवाल उठने लगे। इसके बाद अंकिता ने सोशल मीडिया पर कुछ सबूत पेश किए थे।

विज्ञापन
ankita lokhande her pet dog photo says The best therapist has fur and four legs
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता ने अपनी बैंक स्टेटमेंट की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यहां मैं सभी अटकलों को विराम देती हूं। ये मेरे फ्लैट का रजिस्ट्रेशन है और 1 जनवरी 2019 से 1 मार्च 2020 तक का मेरे बैंक अकाउंट्स की पूरी डिटेल्स। मेरे बैंक अकाउंट से हर महीने फ्लैट की ईएमआई कट जाती है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती'।

करण जौहर पर भड़कीं कगना रनौत, बोलीं- 'राष्ट्रवाद की दुकान चलानी है मगर...'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed