{"_id":"5f255e91c619f865da3fae37","slug":"ankita-lokhande-offer-her-jaguar-car-to-bihar-police-in-sushant-rajput-case-no-help-provided-by-mumbai-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकिता लोखंडे की जगुआर में दिखी बिहार पुलिस, मुंबई पुलिस से अब तक नहीं मिल पाई गाड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंकिता लोखंडे की जगुआर में दिखी बिहार पुलिस, मुंबई पुलिस से अब तक नहीं मिल पाई गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 01 Aug 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे की जगुआर में दिखी बिहार पुलिस
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार सरकार ने जिस तरह से अपने राज्य की पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए राज्य के युवा नेता को आगे किया है, उसका असर यहां सुशांत सुसाइड केस की तफ्तीश कर रही बिहार पुलिस पर साफ दिखाई दे रहा है। मुंबई पुलिस की तरफ से एक साधारण जीप तक मुहैया न होने पाने और लॉकडाउन की वजह से टैक्सी आदि मिलने में दिक्कत के चलते बिहार पुलिस यहां पैदल ही मुंबई नाप रही है। सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रहीं अंकिता लोखंडे ने जरूर उन्हें अपनी जगुआर कार में लिफ्ट देकर थोड़ी राहत दी।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : ट्विटर
बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच में अहम 45 दिन ऐसे ही गंवा दिए हैं। इस दौरान मुंबई पुलिस ने कुछ भी ऐसा नही किया जिससे कि सुशांत की कथित आत्महत्या की गुत्थी सुलझ सकती। उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले को बस फिल्मी सितारों के साथ फोटो खिंचाने के लिए इस्तेमाल किया है। और, अब जबकि बिहार पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तो वह इसमें अड़ंगे लगा रहे हैं।
3 of 5
बिहार पुलिस
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने यहां पहुंची बिहार पुलिस को विभागीय सदासशयता का परिचय भी नहीं दिया। बिहार पुलिस की टीम एक ठिकाने से दूसरे ठिकाने तक पैदल ही भटक रही है। लॉकडाउन के चलते उसे टैक्सी तक नहीं मिल पा रही है। मलाड से अंकिता लोखंडे के घर तक पैदल ही पूछताछ करने पहुंची बिहार पुलिस को अंकिता ने बाद में अपनी जगुआर कार में वापस छुड़वाया। बिहार पुलिस की टीम भी जगुआर जैसी कार में बैठकर काफी प्रसन्न नजर आई। सूत्र बताते हैं कि टीम को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाली टीम से मिलने भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिहार पुलिस और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र पुलिस के काम की सराहना की है और कहा है कि इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाले दरअसल मुंबई पुलिस का मनोबल गिरा रहे हैं। उधऱ, रिपब्लिक टीवी पर सुशांत सिंह राजपूत के कथित दोस्तों ने जिस तरह से सवालों से परेशान होकर लाइव इंटरव्यू बीच में छोड़े, उसे लेकर भी मुंबई में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिहार पुलिस और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार पुलिस ने उन सभी कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं की लिस्ट तैयार की है जिनके साथ सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया है। तैयारी इन सबसे पूछताछ करने की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।