फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता लोखंडे ने बताया सुशांत सिंह राजपूत से कब हुई थी आखिरी बार बात, कहा- 'हम दोनों की व्हाट्सएप पर बात...'

Sat, 01 Aug 2020 11:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 01 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Revealed about The News Of Whatsapp Chat With Sushant Singh Rajput About Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही मुंबई पुलिस लगातार इस मामले की जांच में लगी हुई है। अब तक इस मामले में करीब 40 लोगों से पूछताछ भी हो चुकी थी। हालांकि इसके बाद भी मुंबई पुलिस के हाथ मामले में खाली थे। लेकिन हाल ही में बिहार पुलिस के दखल के बाद से ही इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वहीं अब हर कोई इसको लेकर खुलकर सामने आ रहा है। ऐसे में अंकिता लोखंडे ने उनके बारे में चल रहीं कुछ खबरों पर विराम लगाया है।

Ankita Lokhande Revealed about The News Of Whatsapp Chat With Sushant Singh Rajput About Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें चल रही थीं कि अंकिता लोखंडे ने पुलिस को ऐसे बयान दिए हैं कि उनकी और सुशांत की व्हाट्सएप चैट के जरिए बात हुई थी। जिसमें उन्होंने अंकिता को बताया था कि वो रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में परेशान हैं और ब्रेकअप करना चाहते हैं। अब अंकिता ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

Ankita Lokhande Revealed about The News Of Whatsapp Chat With Sushant Singh Rajput About Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जब से रिया चक्रवर्ती के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई है। तभी से अंकिता भी इस मामले को लेकर सक्रिय नजर आ रही हैं। वहीं हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अंकिता ने खुद को लेकर चल रहीं कुछ खबरों को फेक न्यूज बताया है। अंकिता ने कहा कि 'मीडिया में जो खबरें चल रही हैं कि मेरी और सुशांत की कोई व्हाट्सएप पर बात हुई ये खबरें झूठी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Revealed about The News Of Whatsapp Chat With Sushant Singh Rajput About Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : Social Media

आगे अंकिता कहती हैं कि, 'मेरे पास उसका नंबर भी नहीं था। मेरी आखिरी बार उससे बात 2016 मार्च में हुई थी। इसके बाद हम दोनों की कोई बात नहीं हुई। मेरी फिल्म मणिकर्णिका का पोस्टर रिलीज होने के बाद उसने केवल पोस्टर पर कमेंट किया था और मैंने उनके कमेंट का जवाब दिया था। इसके अलावा हम दोनों की कभी कोई बात नहीं हुई।' इसके अलावा अंकिता ने ऐसी खबरों को भी झूठा करार दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि वो सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार से मिलने पटना गई थीं। उन्होंने कहा ये सारी खबरें केवल झूठ हैं।

विज्ञापन
Ankita Lokhande Revealed about The News Of Whatsapp Chat With Sushant Singh Rajput About Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि एक न्यूज चैनल ने इस बात का दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि रिया चक्रवती से अभिनेता का रिलेशनशिप ठीक नहीं था। अंकिता ने पुलिस को ये भी बताया था कि रिया, सुशांत का उत्पीड़न करती थीं। अंकिता लोखंडे ने अपनी बात साबित करने के लिए मुंबई पुलिस को बतौर सबूत सुशांत सिंह राजपूत के वाट्सएप चैट स्क्रीनशॉट्स भी दिखाए थे। हालांकि अंकिता ने अब इन खबरों का खंडन किया है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI जांच की मांग पर बिहार DGP का बयान, कहा- 'हमें अपनी पुलिस पर है भरोसा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed