दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार नए- नए मोड़ ले रहा है। जहां एक तरफ मुंबई पुलिस की छानबीन में डेढ़ महीने से कुछ भी सामने नहीं आ पा रहा था। इसी बीच सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर FIR दर्ज करवा दी है। इसके बाद से मामले को लेकर नए पेंच सामने आ रहे हैं। हालांकि एक चीज मामले को लेकर अब तक कॉमन है और वो है CBI जांच की मांग।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI जांच की मांग पर बिहार DGP का बयान, कहा- 'हमें अपनी पुलिस पर है भरोसा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत केस में उनके फैंस और करीबी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि सुशांत के परिवार ने मामला बिहार पुलिस के हाथ में सौंपा है। एफआईआर भी बिहार पुलिस में ही दर्ज की गई है। जिस वजह से मामले की छानबीच बिहार पुलिस ही कर रही है। इसी बीच अब लोगों के द्वारा की जा रही सीबीआई जांच की मांग पर बिहार के डीजीपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस सवाल का जवाब दिया है। डीजीपी ने अपने बयान में कहा कि, 'सुशांत सिंह राजपूत के पिता को अगर बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है तो वो सीबीआई जांच की मांग करें। डीजीपी ने कहा कि सुशांत के पिता बोलें कि हमें बिहार पुलिस पर विश्वास नहीं है, हमें सीबीआई जांच चाहिए। उनकी मांग के बाद फैसला लिया जाएगा।'
Our team is in Mumbai & our senior SP is in constant touch with his counterpart there. Y'day, our team met DCP Crime & he assured that they'll cooperate. They are also waiting for SC verdict in #SushantSinghRajputDeathCase, then they'll provide us all documents: Bihar DGP https://t.co/oyXAz3BgVv
आगे उन्होंने बताया कि, '25 जुलाई को हमने FIR दर्ज की। दो दिन बाद बिहार पुलिस मुंबई पहुंची। कल हमारी टीम की डीसीपी से मुलाकात हुई, जो काफी अच्छी रही। दुर्व्यवहार वाली बात नही है और मुंबई पुलिस से सहयोग भी मिल रहा है। हमारी पुलिस ऑटो में घूम रही है। उसे गाड़ी मिलनी चाहिए। लेकिन मुंबई पुलिस भी इस समय कोर्ट के ऑर्डर का इंतजार कर रही है। हमें घटनास्थल की वीडियो रिकॉडिंग चाहिए। जो कोर्ट के ऑर्डर के बाद मुंबई पुलिस हमें दे देगी। जांच को लेकर उन्होंने कहा कि हम रहस्य से पर्दा उठाएंगे, लेकिन इसके लिए धैर्य रखना होगा।'
Our team in Mumbai has informed us that Mumbai Police has not ill-treated them in any way. I condemn all reports about misbehaviour with Bihar Police team by Mumbai Police: Bihar DGP Gupteshwar Pandey. #SushantSinghRajputDeathCase pic.twitter.com/FxB8RU6uSR
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही ये मामला तूल पकड़े हुए है। मामले को लेकर मुंबई पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि मुंबई पुलिस अब तक केवल एक तरफा जांच ही कर रही थी। हालांकि बिहार पुलिस के पास मामला जाने और परिवार के चुप्पी तोड़ने की वजह से अब ये मामला लगातार बढता ही जा रहा है।
पढ़ें: जब कानूनी पचड़े में फंस गए थे अमर सिंह और अमिताभ बच्चन, जानिए क्या था मामला