शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार किया। आज दोपहर उन्हें दोबारा मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो को एक मेल प्राप्त हुआ है जिसमें आरोप है कि मुंबई पुलिस ने राज से 25 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। राज फिलहाल 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं।
आरोप: गिरफ्तारी से बचने के लिए राज कुंद्रा ने मुंबई पुलिस को दिए थे 25 लाख, एंटी करप्शन ब्यूरो को मिले मेल से हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) महाराष्ट्र को राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी यश ठाकुर से 4 ई-मेल प्राप्त हुए। इस मेल में उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई पुलिस अधिकारियों को 25 लाख रुपये की रिश्वत दी है। पोर्न फिल्म मामले में फरार आरोपी यश ठाकुर ने दावा किया है कि पुलिस पहले ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर सकती थी।
Similar amount was demanded from Yash Thakur to not arrest him. His allegations of seeking bribe from him &against Raj Kundra bribing to evade arrest were quite vague in nature&that's why same mails were forwarded to Mumbai police for further action on April 30: ACB official(2/2)
यश ठाकुर का दावा है कि उनसे भी पुलिस ने रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत उन्होंने इसी साल मार्च महीने में महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो को ईमेल लिखकर की थी।उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी से बचाने के लिए मुझसे भी 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मेल को अप्रैल महीने में मुंबई पुलिस कमिशनर को फॉरवर्ड किया था और मामले की जांच करने के लिए कहा था। यश ठाकुर पर पॉर्न फिल्म मामले में केस दर्ज है और वह फरार है।
मुंबई पुलिस को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है। इसलिए कुछ भी बोलना नहीं चाहती। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है पोर्न इंडस्ट्री में सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं कई और लोग भी जुड़े हुए थे। पुलिस से पूछताछ में कई नाम ऐसे सामने आए हैं, जिन्हें अभी हिरासत में लिया जाना है।
मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि Porn फिल्मों को बनाने और उन्हें कुछ एप के जरिये पब्लिश करने में राज कुंद्रा शामिल थे। वे इस काम से लाखों करोड़ों की कमाई करते थे। इस एप का नाम हॉटशॉट्स एप (Hotshots app) है। जिसपर अश्लील सामग्री (porn films) पोस्ट की जाती थी। बकायदा इसके लिए व्हाटसप ग्रुप भी बनाया गया था, जिसमें हर दिन की कमाई और नुकसान का हिसाब रखा जाता था।