बॉलीवुड में इन दिनों शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के गिरफ्तारी का मामला चर्चा में है। बता दें कि राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस राज को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मान रही है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। वहीं आए दिन मनोरंजन जगत के कुछ सितारे इसे लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी एक ट्वीट कर बड़ा खुलासा किया है। शर्लिन ने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से कई पत्रकार और मीडिया रिपोर्ट्स मुझे कॉल व्हाट्सएप और ईमेल कर रहे हैं कि मैं इस विषय पर कुछ कहूं। आपको बता दूं कि जिस व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर को सबसे पहले इस विषय पर बयान दिया , वो कोई और नहीं मैं हूं'।
राज कुंद्रा केस: शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बोलीं - इस विषय पर सबसे पहले बयान मैंने ही दिया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि शर्लिन ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर ये सारी बातें बताई हैं। शर्लिन ने कहा कि, 'महाराष्ट्र सरकार साइबर सेल की इन्वेस्टीगेशन टीम को जिसने सबसे पहला अपना बयान दिया वो मैं ही थी। जब मुझे टीम की तरफ से नोटिस दिया गया तो बाकी लोगों की तरह मैं गायब नहीं हुई, अंडरग्राउंड नहीं हुई, देश छोड़कर नहीं गई। मार्च 2021 में साइबर सेल के ऑफिस जाकर मैंने अपना निषप्क्ष बयान दिया। दोस्तों इस विषय पर कहने को बहुत कुछ है, लेकिन ये मामला अभी कानून के दायरे में है इसलिए अभी इस पर कुछ भी टिप्पणी करना अनुचित है। मैं पत्रकारों से अनुरोध करती हूं कि वो महाराष्ट्र साइबर सेल से संपर्क करें और अपने सवाल पूछें'।
बता दें किअभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया था कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में लाने में राज ने अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, शर्लिन के साथ साथ पूनम पांडे का भी राज कुंद्रा के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। शर्लिन राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें भारी रकम भी दी गई थी।
शर्लिन चोपड़ा ने भी राज कुंद्रा पर यह आरोप लगाया कि उनके एडल्ट इंडस्ट्री में होने की वजह वे ही हैं। जांच के दौरान यह सामने आया कि शर्लिन को एक प्रोजेक्ट के लिए लगभग 30 लाख रुपये मिलते थे और उन्होंने कुंद्रा के लिए 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं।बता दें, ये कॉन्ट्रेक्ट भारत के बाहर की कपंनियों की कुछ एप के लिए अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराने का था। शर्लिन के पूर्व वकील चरणजीत चंद्रपाल के अनुसार, शर्लिन सेमी सेमी पोर्नोग्राफी के साथ अपना एप चलाती थीं। ये पार्ट टाइम काम बहुत अच्छा नहीं चल रहा था और कुछ समय बाद शर्लिन को कुंद्रा ने स्पॉट किया। राज कुंद्रा ने शर्लिन से कहा था कि उन्हें प्रॉफिट का 50% मिलेगा।
जून 2019 और जुलाई 2020 के बीच उन्होंने अच्छी कमाई की। जब शर्लिन को एहसास हुआ कि उन्हें एग्रीमेंट के अनुसार पैसे नहीं मिल रहे थे तो उन्होंने समझौते को समाप्त करने के लिए कहा। शर्लिन ने फिर से अपना खुद का एप बनाया और कुछ महीनों तक इसने अच्छा परफॉर्म किया। लेकिन अगस्त 2020 उनका कंटेंट पायरेटेड हो रहा था और उन्होंने एक शिकायत दर्ज कराई थी। फरवरी 2021 के बाद उन्होंने एक बयान दिया कि राज कुंद्रा ने ही उन्हें पूरी तरह से पोर्न इंडस्ट्री में धकेल दिया था।