फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ: एक्ट्रेस प्रियामणि की शादी पर विवाद, मुस्तफा राज की पहली पत्नी ने कोर्ट में ठोका दावा 

Thu, 22 Jul 2021 02:05 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 22 Jul 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
South: mustafa raj first wife claims priyamani marriage with her husband illegal
प्रियामणि और मुस्तफा राज - फोटो : instagram

‘द फैमिली मैन’ में काम करने के बाद से ही सुचि का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री प्रियामणि को खूब ट्रोल किया गया। उन्हें तरह- तरह के संदेश भेजे जाने लगे लेकिन इस बार साउथ इंडियन अभिनेत्री प्रियामणि अपने निजी जीवन को लेकर विवादों में घिर चुकी हैं। बता दें कि प्रियामणि का बॉलीवुड से भी संबंध है, वह विद्या बालन की कजिन हैं। प्रियामणि ने 2017 में मुस्तफा राज से शादी की थी और अब इस शादी के बारे में मुस्तफा राज की पहली पत्नी का कहना है कि ‘यह शादी अवैध है’। वे कोर्ट में इसे चुनौती दे चुकी हैं। आयशा मुस्तफा की पहली पत्नी हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि मुस्तफा से अभी तक उनका कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है। यही वजह है कि वे मुस्तफा राज और प्रियामणि की शादी को स्वीकार नहीं कर सकतीं। हालांकि इस बात को मुस्तफा ने मानने से इनकार कर दिया है। 

South: mustafa raj first wife claims priyamani marriage with her husband illegal
प्रियामणि - फोटो : Social media

घरेलू हिंसा का भी है आरोप
आयशा ने मुस्तफा पर घरेलू हिंसा का भी मुकदमा दर्ज करवाया है। आयशा का स्पष्ट कहना है कि मुस्तफा कानूनी तौर पर अब भी मेरा पति है। वह प्रियामणि का पति नहीं है क्योंकि उनकी शादी को अवैध माना जाए। जब मुस्तफा ने प्रियामणि की, तब हमने तलाक के लिए कोई अर्जी नहीं दी थी। कोर्ट में उसने खुद को कुंवारा बताया था। 

South: mustafa raj first wife claims priyamani marriage with her husband illegal
प्रियामणि - फोटो : Social Media

पैसा वसूलना चाहती है आयशा
मुस्तफा आयशा की बातों से पूरी तरह से इनकार करते हैं। उनका कहना है कि वे आयशा को नियमित तौर पर बच्चों की परवरिश के लिए रूपये पहुंचा रहे हैं। वे अपनी जिम्मेदारियां जानते हैं। आयशा जो भी कर रही हैं, सब झूठ है। वह सिर्फ मुझसे पैसा वसूलना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
South: mustafa raj first wife claims priyamani marriage with her husband illegal
प्रियामणि - फोटो : Instagram

शांति से निपटाना चाहती थीं 
इंटरव्यू में आयशा ने बताया कि वह इतने समय से इसलिए चुप थीं क्योंकि वे इसे शांति से निपटाना चाहती थीं, उनके दो बच्चे हैं। वे अपने बच्चों को खोना नहीं चाहती हैं। यह ऐसा समय है जब चीजें शांति से नहीं निपट पा रही हैं इसलिए उन्होंने आवाज उठाना पड़ रही है। 

 

विज्ञापन
South: mustafa raj first wife claims priyamani marriage with her husband illegal
प्रियामणि - फोटो : Social Media
वकील ने कही ये बात 
मुस्तफा की वकील पूर्णिमा भाटिया का कहना है कि आयशा ने मुस्तफा के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करवाया है और मुस्तफा और प्रियामणि की शादी को भी वे खुलेआम चैलेंज कर चुकी हैं। यह केस अभी पेंडिंग है और वकील को नहीं पता कि वे इस केस पर आगे काम करेंगी या नहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed