मीटू के तहत कई सितारों पर आरोप लगाए गए थे। इस लिस्ट में अनु मलिक का भी नाम शामिल है। बीते साल गायक-संगीतकार अनु मलिक पर मीटू के आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें 'इंडियन आइडल' सीजन 10 बीच में ही छोड़ना पडा़ था। वहीं अब अनु मलिक फिर से बतौर जज 'इंडियन आइडल' सीजन 11 में नजर आ रहे हैं। अनु के बतौर जज की कुर्सी संभालने को लेकर फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं। मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने एक बार फिर से अनु मलिक की बतौर जज वापसी पर सवाल उठाए हैं। अनु मलिक के अलावा और भी बड़े गायकों के नाम थे जिन पर ऐसे आरोप लग चुके हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ गायकों के बारे में....
अनु मलिक के इंडियन आइडल का जज बनने पर बवाल, इन गायकों पर भी लग चुके हैं आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीका सिंह
सबसे पहले बात करते हैं मीका सिंह की। मीका को दुबई में हिरासत में लिया गया था। मीका पर 17 वर्षीय एक ब्राजीलियन युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ब्राजीलियन लड़की ने मीका के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। हालांकि उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया था। इतना ही नहीं एक बर्थडे पार्टी में मीका ने राखी सांवत को किस कर दिया था, जिसके बाद खूब बवाल मचा। राखी ने उनके खिलाफ जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज करा दिया था।
अंकित तिवारी
अगला नाम सामने आया सिंगर अंकित तिवारी का । अंकित पर भी यौन शोषण का आरोप लग चुका है। फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'सुन रहा है न..' से लोकप्रिय होने वाले गायक पर एक समय कथित गर्लफ्रेंड रही महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उसने अपनी शिकायत में कहा कि अंकित ने अक्टूबर, 2012 से दिसंबर 2013 तक शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। हालांकि बाद में अंकित इस आरोप से बरी हो गए थे।
अभिजीत भट्टाचार्य
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य भी मीटू की चपेट में आ गए थे। एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अभिजीत पर आरोप लगाते हुए कहा कि '20 साल पहले कोलकाता के एक पब में उन्होंने उसे लगभग किस कर लिया था और उनका बायां कान नोंच लिया था।' इस पर सफाई देते हुए अभिजीत ने कहा था वो कभी किसी पब में गए हैं, अभिजीत ने कहा कि किसी ने भी उन्हें कभी किसी पेज 3 पार्टी में नहीं देखा होगा।
पापोन
'मोह मोह के धागे' गाकर फेमस हुए बॉलीवुड सिंगर पापोन होली सेलीब्रेशन के दौरान नाबालिग बच्ची को जबरन किस कर मुसीबत में फंस गए थे । उनके खिलाफ 'नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट' में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला एक बच्ची को शो के दौरान जबरदस्ती किस करने का था। जैसे ही यह मामला सामने आया था उस वक्त मीडिया में तेज तीखी बहस शुरु हो गई थी।पापोन की इस हरकत का वीडियो भी वायरल हुआ था।