फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 फिल्मों ने शाहरुख को बनाया बॉक्स ऑफिस का बादशाह, हर रोल ने जिताया फिल्मफेयर अवार्ड

Sat, 02 Nov 2019 12:16 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 02 Nov 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan Birthday Special know his ten superhit films
shah rukh khan - फोटो : amar ujala

बॉक्स ऑफिस के बादशाह कहे जाते रहे किंग खान यानि शाहरुख खान को दिन-रात एक करके कड़ी मेहनत करने के बाद यह मुकाम हासिल हुआ है। आइये, आज हम आपको बताते हैं, अपनी डेब्यू फिल्म से ही दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले किंग खान की 10 ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें उनकी अदाकारी ने उन्हें 10 फिल्मफेयर अवार्ड दिलाए।

Shah rukh Khan Birthday Special know his ten superhit films
Deewana - फोटो : twitter

राजा सहाय
दीवाना(1992)


राज कंवर निर्देशित फ़िल्म दीवाना शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म है। वैसे शाहरुख ने पहले फ़िल्म "दिल आशना है" साइन की थी लेकिन रिलीज पहले दीवाना हुई। इसलिए दीवाना को ही शाहरुख की डेब्यू फिल्म माना जाता है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है। शाहरुख ने इस फ़िल्म में एक दीवाने आशिक का किरदार निभाया जो फ़िल्म की लीड हीरोइन दिव्या भारती की एक झलक पाते ही उसके प्यार में गिर जाता है। फिर अपने प्यार को पाने के लिए शाहरुख ऐसे-ऐसे काम करते हैं, जो सिर्फ एक दीवाना ही कर सकता है। इस फ़िल्म में अपने अभिनय से शाहरुख ने सबके दिल में एक अमिट छाप छोड़ी। शानदार एक्टिंग के लिए शाहरुख को इस फ़िल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। फ़िल्म के लीड में शाहरुख और दिव्या के अलावा ऋषि कपूर और अमरीश पुरी भी थे।

Shah rukh Khan Birthday Special know his ten superhit films
Baazigar - फोटो : social media

विक्की मल्होत्रा
बाजीगर (1993)


साल 1993 में आई फ़िल्म बाज़ीगर में शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। इस फ़िल्म में शाहरुख के द्वारा हीरो और विलेन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला। अब्बास-मस्तान द्वारा डायरेक्ट की गई इस क्राइम-थ्रिलर फ़िल्म में शाहरुख एक निर्दयी कातिल के रूप में दिखे। कहानी में शाहरुख अपने बाप के साथ हुई धोखेबाजी और उनकी मौत का बदला लेते हैं। इसी के इर्द-गिर्द सारी कहानी घूमती है। फ़िल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। शाहरुख बॉलीवुड के पहले खान थे जिन्होंने बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड जीता। फ़िल्म की लीड कास्ट में शाहरुख के अलावा काजोल और शिल्पा शेट्टी हैं। शिल्पा शेट्टी ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan Birthday Special know his ten superhit films
Anjaam - फोटो : file photo

विजय अग्निहोत्री
अंजाम(1994)


साल 1994 में आई फ़िल्म अंजाम एक साइक्लोजिकल-थ्रिलर फिल्म है। राहुल रवैल द्वारा डायरेक्ट इस फ़िल्म में शाहरुख ने एक साइको किलर का रोल प्ले किया है। इस फ़िल्म में बताया गया है कि कैसे एक छोटी सी गलती आपकी पूरी ज़िंदगी खराब कर सकती है? समाज में होने वाले महिलाओं पर अत्याचार पर भी यह फ़िल्म प्रकाश डालती है। फ़िल्म में एक्टिंग के लिए शाहरुख ने बहुत तारीफ़ें बटोरी। इस फ़िल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट नेगेटिव रोल परफ़ॉर्मर ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इस फ़िल्म में पहली बार शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित साथ आए थे। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और दीपक तिजोरी फ़िल्म के मुख्य कलाकार थे। 

विज्ञापन
Shah rukh Khan Birthday Special know his ten superhit films
DDLJ - फोटो : file photo

राज मल्होत्रा
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)


आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन और यश चोपड़ा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बॉलीवुड सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में इस फ़िल्म की जगह अभी भी टॉप पर है। राज और सिमरन की जोड़ी आज भी दर्शकों को बहुत भाती है। फ़िल्म में राज यानि शाहरुख खान और सिमरन यानि काजोल दोनों एनआरआई हैं। एक यूरोप वेकेशन के दौरान दोनों मिलते हैं, और एक दूसरे के प्यार में गिर जाते हैं। सिमरन के पिता इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करते। फिर सारी कहानी सिमरन को पाने के लिए राज की कोशिशों पर आधारित है। यह फ़िल्म बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फ़िल्म ने सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 10 फिल्मफेयर अवार्ड जीते। इस फ़िल्म शानदार अभिनय के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed