सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: अनुपम खेर ने किया अपनी नई फिल्म का एलान, गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की भूमिका में आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Jul 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
Anupam kher Announces his new Project Actor will see in Rabindranath Tagore role in the film
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। फैंस आज भी अनुपम खेर को स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। अभिनेता ने अब तक 500 से अधिक फिल्में कर ली है और फिल्मों का यह सिलसिला अभी भी जारी है। हाल ही में, अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है। इस फिल्म में अभिनेता एक नए किरदार में नजर आएंगे।

Trending Videos
Anupam kher Announces his new Project Actor will see in Rabindranath Tagore role in the film
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर कई प्रोजेक्ट्स पर इन दिनों काम कर रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता अपनी नई फिल्म का एलान किया। अनुपम खेर इस बार गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उन्होंने फिल्म से अपना एक लुक भी शेयर किया है। फैंस अभिनेता के इस लुक को देखकर काफी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam kher Announces his new Project Actor will see in Rabindranath Tagore role in the film
अनुपम खेर - फोटो : social media

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। वह रबीन्द्रनाथ टैगोर के कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। उनके बाल और दाढ़ी बढ़े हुए हैं। वह पूरी तरह गुरुदेव के रूप में नजर आ रहे हैं। फोटो देख उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। फैंस भी अनुपम के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनसे फिल्म को लेकर नए अपडेट साझा करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।


Prateik Babbar: 'ख्वाबों का झमेला' में सयानी के साथ काम करने का अनुभव साझा करते नजर आए प्रतीक, कही यह बात

Anupam kher Announces his new Project Actor will see in Rabindranath Tagore role in the film
अनुपम खेर - फोटो : social media

इस मोशन पोस्टर को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे गुरुदेव को पर्दे पर साकार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है! जल्द ही इस फिल्म की अधिक जानकारी आपके साथ साझा करूंगा!’ अनुपम की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपको इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप हमेशा सबसे हटकर फिल्मों का चुनाव करते हैं।’

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' से आधिकारिक तौर पर जुड़ीं श्रद्धा कपूर! कार्तिक आर्यन संग फरमाएंगी रोमांस

विज्ञापन
Anupam kher Announces his new Project Actor will see in Rabindranath Tagore role in the film
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर एक्टर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी अपडेट यहां फैंस के साथ शेयर करते नजर आते हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed