काजोल ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। लेकिन, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में उनका सिमरन का रोल आज भी दर्शकों को बेहद पसंद है। वर्ष 1995 में आई इस फिल्म में सिमरन (काजोल) और राज (शाहरुख खान) ने सिनेमा की दुनिया में प्यार और रोमांस के नए मानक तय किए। हाल ही में काजोल से जब इस फिल्म को फिर से बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया।
Kajol: अपनी फिल्मों को फिर से रिक्रिएट किए जाने के खिलाफ हैं काजोल? बताई यह वजह
आज भले ही तमाम फिल्मों और गानों के रीमेक आ रहे हैं। लेकिन, काजोल का मानना है कि पुरानी फिल्मों का जो जादू था उसे फिर से ला पाना अब मुमकिन नहीं है। काजोल से जब पूछा गया कि वह अपनी किन फिल्मों को फ्रेंचाइजी और रीमेक में बदलना चाहेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उनका मानना है कि वह जादू दोबारा नहीं हो सकता।
काजोल का कहना है कि उन्होंने अब तक जितनी भी शानदार फिल्मों में काम किया है, वे उस समय में बनाई गईं और उन दर्शकों के लिए बनाई गईं। अब उन्हें दोहराया नहीं जा सकता है। काजोल ने आगे कहा, 'हर फिल्म का अपना जादू और केमिस्ट्री होती है, चाहें फिर वह अच्छी फिल्म हो या खराब।'
LSD 2: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी एकता की 'लव सेक्स और धोखा 2', पोस्ट शेयर कर निर्माता ने दी जानकारी
काजोल मानती हैं कि जब भी हम नकल करते हैं, तो चीज को बिगाड़ देते हैं। वह फिल्में उस दौर की हैं, तब के लोगों के लिए बनाई गईं और अगर कोई उन फिल्मों का दूसरा वर्जन बनाना चाहता है तो वह सफल नहीं होंगी।
Adhuraa Review: पहाड़ियों पर बसा स्कूल, घना कोहरा और बदला लेने को बेचैन एक आत्मा, मामला रामसे सा है पर ठीक है
काजोल के अलावा उनकी आगामी कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' के निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने भी डीडीएलजे की सिमरन पर अपना नजरिया पेश किया और कहा कि अगर वह किरदार आज के दौर में उकेरा जाए तो यह बिल्कुल अलग होगा। सुपर्ण की बात को आगे बढ़ाते हुए काजोल ने कहा कि सिमरन राज के साथ लंदन चली गई है और 27 साल लंदन में रही फिर वहां से वापस लौट आएगी। बहुत अलग होगी सिमरन। इस पर आगे जब सुपर्ण ने कहा कि हो सकता है कि उनका तलाक भी हो गया हो तो काजोल ने भी इस पर हामी भरी।
Bhasha Sumbli: 'द कश्मीर फाइल्स' फेम एक्ट्रेस भाषा सुंबली की नेपोटिज्म पर दोटूक, बोलीं- 'ये बेवकूफ स्टार्स...