सब्सक्राइब करें

अनुपम खेर ने छोड़ा अमेरिकन टीवी शो, कैंसर से पीड़ित पत्नी किरण खेर की कर रहे हैं देखभाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Apr 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Exits NBC Medical Drama New Amsterdam As Series Regular For This Reason
अनुपम खेर-किरण खेर - फोटो : Instagram

कुछ दिनों पहले पता चला था कि अभिनेत्री और चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। इस बात की जानकारी उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी थी। किरण खेर का इलाज बड़े-बड़े डॉक्टर्स की देख-रेख में चल रहा है। तो वहीं अब खबर है कि अनुपम खेर इन दिनों अपनी पत्नी के साथ हैं और उनकी खूब सेवा कर रहे हैं। अभिनेता ने एक शो भी छोड़ दिया है।

Trending Videos
Anupam Kher Exits NBC Medical Drama New Amsterdam As Series Regular For This Reason
न्यू एम्स्टर्डम शो की तस्वीर - फोटो : Instagram

दरअसल, अनुपम खेर अमेरिकन टीवी चैनल एनबीसी की सीरीज न्यू एम्स्टर्डम शूटिंग शुरू करने वाले थे लेकिन अब उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है। अनुपम खेर शो के सीजन 3 में नजर आने वाले थे। न्यू एम्स्टर्डम शो में बेलेवू अस्पताल और उसके स्टाफ की कहानी है। खबर के मुताबिक, आने वाले सीजन में हॉस्पिटल के स्टाफ से एक डॉक्टर कम हो जाएगा और टीम को बताया जाएगा कि डॉक्टर विजय कपूर ने अस्पताल से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Exits NBC Medical Drama New Amsterdam As Series Regular For This Reason
न्यू एम्स्टर्डम शो की तस्वीर - फोटो : Instagram

हालांकि, अब तक अनुपम खेर ने आधिकरिक रूप से इस शो को छोड़ने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरों से माना जा रहा है कि उन्होंने इस शो को पत्नी किरण खेर का ख्याल रखने के लिए छोड़ा है। अनुपम खेर साल 2018 से लगातार इस सीरीज का हिस्सा बने हुए थे। 

Anupam Kher Exits NBC Medical Drama New Amsterdam As Series Regular For This Reason
किरण खेर-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

किरण खेर के कैंसर के बारे में बताते हुए अनुपम खेर ने लिखा था, 'अफवाहें लोगों को परेशान ना करें इसलिए मैं और सिकंदर सभी को बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित पाई गई हैं, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। वह फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और हमें पता है कि वह इससे पहले से ज्यादा ताकतवर होकर बाहर निकलेंगी। हम इस बात से खुश हैं कि उनकी देखरेख बढ़िया डॉक्टर्स की टीम कर रही है। वह हमेशा से फाइटर रही हैं और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई हैं। वह सभी को प्यार देती हैं इसीलिए उनके इतने चाहने वाले हैं। तो उन्हें अपना प्यार देते रहिए, उनके लिए दुआ करिए और उन्हें अपने जहन में हमेशा रखिए।'

विज्ञापन
Anupam Kher Exits NBC Medical Drama New Amsterdam As Series Regular For This Reason
अनुपम खेर, किरण खेर

बताते चलें कि अनुपम और किरण खेर की शादी को 35 साल हो गए हैं। साल 1985 में किरण ने अनुपम से शादी की थी, जो उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले किरण ने गौतम बेरी से शादी रचाई थी। अनुपम और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर हैं। जो बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed