अभिनेता अनुपम खेर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प वीडियो और तस्वीरों के जरिए हमेशा अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने एक बारटेंडर सईद के साथ बातचीत करते हुए वीडियो साझा किया है। जिसका अनोखा हेयरस्टाइल बना हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स के बालों को देखकर अनुपम खेर हैरान रह गए और उन्हें यकीन नहीं हुआ कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। अभिनेता ने इस दौरान सईद से उनके बालों के बारे में भी कई बातें की और इस दौरान वह खुद का मजाक बनाते हुए भी दिखाई दिए।
Anupam Kher: अनुपम खेर की हुई अनोखे बालों वाले शख्स से मुलाकात, बोले-'शायद एक दिन मेरा भी ऐसा हेयरस्टाइल हो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर सबसे पहले उस शख्स से परिचय करवाते हुए कहते हैं कि ये सईद हैं ईरान से। इसके आगे बातचीत करते हुए अनुपम खेर कहते हैं कि इनके पास ऐसा हेयर स्टाइल है जिसके बारे में मैं सिर्फ सपने में ही सोच सकता हूं। इसके बाद वह पूछते हैं कि बालों को इतना लंबा होने में कितना टाइम लगा, जिसके बाद सईद ने बताया कि 12 साल। इसके बाद वह पूछते हैं कि इस हेयरस्टाइल को बनाने में कितना टाइम लगता है तो सईद ने बताया कम से कम 45 मिनट। इसके बाद वह कहते हैं कि शायद किसी दिन मेरा भी ऐसा हेयरस्टाइल होगा।
अनुपम खेर ने इस छोटी सी वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '(सईद) सुपर मार्केट में! वह दयालु और सहायक थे, जिन्होंने मुझे उनकी अनोखी हेयर स्टाइल के बारे में उनसे बात करने दिया। शुरू में मुझे लगा कि यह एक विग है। लेकिन फिर उन्होंने पुष्टि की कि यह उनके अपने बाल हैं। दोस्त है! वास्तव में 'कुछ भी हो सकता है!'
- Anupam Kher (@anupampkher) 23 May 2022
हाल ही में अनुपम खेर द कश्मीर फाइल्स में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में शानदार अभिनय से उन्हें खूब सराहना मिली। इसके अलावा वह आगामी फिल्म 'ऊंचाई' में दिखाई देने वाले हैं, जिसकी शूटिंग के लिए कुछ समय पहले पूरी टीम नेपाल में थी।