फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खिलाफ जारी पीएम मोदी की जंग को असफल करने वालों पर अनुपम खेर का तंज, बोले- 'सच्चाई की खुशबू..'

Tue, 05 May 2020 03:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 05 May 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher reaction PM Narendra Modi efforts during coronavirus lockdown
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखते रहते हैं। साथ ही कई मुद्दों पर राजनेताओं और अभिनेताओं को घेरते भी रहते हैं। इस बार अनुपम खेर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में प्रतिक्रिया देने की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने ये प्रतिक्रिया कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच सरकार की ओर से हो रहे प्रयासों को लेकर दी है।

Anupam Kher reaction PM Narendra Modi efforts during coronavirus lockdown
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter

हाल ही में सरकार ने पूरे देश में तीसरा लॉकडाउन लगाया है। हालांकि सरकार ने इस लॉकडाउन में देश की जनता को थोड़ी छूट दी है, लेकिन सरकार की ओर से हो रहे प्रयासों को लेकर तमाम विपक्षी दल और नेता सवाल खड़े कर रहे हैं। मोदी सरकार के प्रयासों पर सवाल खड़े करने वालों को अभिनेता अनुपम खेर ने आड़े हाथ लिया और ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Anupam Kher reaction PM Narendra Modi efforts during coronavirus lockdown
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter

अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'कुछ लोग पूरा प्रयास कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के प्रयासों को असफल करने की। उनका कमयाब होना मुश्किल है, दो कारण! एक, जो बदनाम कर रहे हैं उनका ट्रैक रिकॉर्ड इतना बुरा है, उनकी बातों पर यकीन करना मुश्किल है। दूसरा, सच्चे प्रयासों में सच्चाई की खुशबू होती है'। अनुपम खेर के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher reaction PM Narendra Modi efforts during coronavirus lockdown
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter

अनुपम खेर कोरोना वायरस को लेकर अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए जागरूक करते रहते हैं और हर घटना अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। बीते दिनों अनुपम खेर कोरोना वायरस पीड़ितों का इलाज करने गए  स्वास्थ्य विभाग और पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की आलोचना की थी। उन्होंने मुरादाबाद में डॉक्टर और पुलिसकर्मियों में पर हुए हमले पर सोशल मीडिया पर दुख जताया है। 

विज्ञापन
Anupam Kher reaction PM Narendra Modi efforts during coronavirus lockdown
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा था, 'डॉक्टर्स पर कुछ लोगों को हमला करते हुए देखता हूं तो अफसोस भी होता है और बेहद गुस्सा  'मुरादाबाद के डॉक्टर का खून से सना चेहरा देखकर बहुत तकलीफ हुई। उससे भी ज़्यादा तकलीफदेह है कुछ खास लोगों की खामोशी!' अनुपम खेर का ये ट्वीट काफी वायरल हुआ था। 

पढ़ें: झाड़ी में गिरा नशे में धुत्त शख्स, बॉलीवुड अभिनेत्री बोलीं- 'लॉकडाउन खुल गया'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed