फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ साल पुराने ट्वीट पर तंज कसने की कोशिश कर रहे थे शशि थरूर, अनुपम खेर ने लगा दी क्लास

Mon, 29 Jun 2020 01:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 29 Jun 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher reply to Shashi Tharoor over 2012 tweet on patriotism
शशि थरूर और अनुपम खेर - फोटो : Social Media

कांग्रेस नेता शशि थरूर और अभिनेता अनुपम खेर के बीच आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर टकराव हो जाता है। दोनों अपने-अपने क्षेत्र के माहिर खिलाड़ी हैं इसलिए जवाब देने में कोई पीछे नहीं हटता। हाल ही में शशि थरूर ने एक बार फिर अनुपम खेर के एक पुराने ट्वीट को लेकर उन्हें घेरने की कोशिश की जिसपर अभिनेता ने उनकी जमकर क्लास लगा दी।

Anupam Kher reply to Shashi Tharoor over 2012 tweet on patriotism
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

दरअसल शशि थरूर ने अनुपम खेर के साल 2012 में किए हुए एक ट्वीट का स्क्रीन शॉट साझा किया। इस ट्वीट में अनुपम खेर ने मशहूर अमेरिकी लेखक एडवर्ड एबे का एक मशहूर कोट ट्वीट किया था। इसमें लिखा था- एक देशभक्त को हमेशा अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Anupam Kher reply to Shashi Tharoor over 2012 tweet on patriotism
अनुपम खेर, शशि थरूर - फोटो : सोशल मीडिया

शशि थरूर ने अनुपम के इस पुराने ट्वीट को साझा करते हुए लिखा, 'धन्यवाद अनुपम खेर। आपके साथ पूरी तरह से यहां सहमत हूं। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन के एक उद्धरण का हवाला देते हुए लिखा, 'देशभक्ति आपके देश में हर समय और आपकी सरकार का समर्थन करती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher reply to Shashi Tharoor over 2012 tweet on patriotism
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

शशि थरूर के इस ट्वीट पर अनुपम खेर ने उनकी क्लास लगा दी। उन्होंने शशि थरूर को जवाब देते लिए लिखा, 'प्रिय शशि थरूर! आपने मेरे 2012 के ट्वीट को ढूंढकर निकाला, आज उस पर टिप्पणी की। ये न केवल आपकी बेरोजगारी और दिमागी कंगाली का प्रमाण है। बल्कि आप इंसानी तौर पर कितना गिर चुके हैं, इसका भी सबूत है। मेरा ये ट्वीट जिन लोगों के लिए था वह आज भी भ्रष्टाचार का प्रतीक हैं। आप जानते हैं।'

विज्ञापन
Anupam Kher reply to Shashi Tharoor over 2012 tweet on patriotism
अनुपम खेर - फोटो : self

बता दें कि अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। इसके अलावा उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक भी माना जाता है। उनकी पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से भाजपा की सांसद हैं। 

VIDEO: मां काजोल की तरह लाउड हैं नीसा देवगन, पिता अजय देवगन से लेती हैं सलाह

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed