बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री किरण खेर आज अपनी शादी की 35वीं सालगिरह मना रहे हैं। यह दोनों बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। शादी की सालगिरह के खास मौके पर अनुपम खेर और किरण खेर को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस बीच अनुपम खेर ने पत्नी किरण के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखा है।
शादी की 35वीं सालगिरह पर अनुपम खेर ने लिखा पत्नी किरण के लिए प्यारभरा पोस्ट, साझा की थ्रोबैक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी और किरण खेर की एक तस्वीर साझा की है। अनुपम खेर और किरण खेर की यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। इस तस्वीर में अनुपम खेर किरण के माथे को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं किरण खेर हंसती हुईं नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में किरण खेर के लिए लिखा, 'प्यारी किरण, शादी की 35वीं सालगिरह मुबारक हो। हमें एक साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलता। तुम संसद में बिजी रहती और मैं एक कलाकार के तौर पर बिजी रहता हूं, लेकिन मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं और रहूंगा। सुरक्षित रहो, प्यार और प्रार्थनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं, सालगिरह मुबारक हो।'
Dearest #Kirron!! Happy 35th Anniversary. We don’t get to spend much time together. You are busy being a parliamentarian & I am busy being an actor. But I am and will always be there for you. Stay safe. Love & prayers always! सालगिरह मुबारक!! @KirronKherBJP #MarriageAnniversary pic.twitter.com/MFxvVH29jK
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 25, 2020
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का पत्नी किरण खेर के लिए लिखा यह ट्वीट और तस्वीर वायरल हो रही है। इन दोनों कलाकारों के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए दोनों को शादी की 35वीं सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि अनुपम खेर और किरण खेर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से हमेशा से दर्शकों के दिलों को जीता है।
अनुपम खेर और किरण खेर ने साल 1985 में एक-दूसरे से शादी की थी। दोनों ने ही बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। किरण खेर ने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी काफी नाम कमाया है। वह भाजपा की ओर से चंडीगढ़ सीट से सासंद हैं। वहीं अनुपम खेर दिग्गज कलाकार हैं। वह कई भाषाओं की फिल्में मिलाकर कुल 500 फिल्मों काम कर चुके हैं। जहां उन्होंने हमेशा तारीफ बटोरी है।
पढ़ें: बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए आगे आए सोनू सूद, स्मार्टफोन बांटकर की मदद