फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Death Anniversary: 10वीं की पढ़ाई के बाद नौकरी करने लगे थे मुकेश, फिर ऐसे मिला था फिल्मों में गाने का मौका

Wed, 26 Aug 2020 05:01 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 26 Aug 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Death Anniversary Special here know about him
मुकेश - फोटो : फाइल

राज कपूर की आवाज कहे जाने वाले गायक मुकेश ने 27 अगस्त 1976 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मुकेश ने एक से बढ़कर एक गाने दिए। इनमें 'दोस्त-दोस्त ना रहा', 'जीना यहां मरना यहां', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'कहता है जोकर', 'दुनिया बनाने वाले', 'आवारा हूं' और 'मेरा जूता है जापानी' सहित अनेक गाने शामिल हैं। मुकेश की पुण्यतिथि पर चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

Mukesh Death Anniversary Special here know about him
मुकेश - फोटो : फाइल

मुकेश का पूरा नाम मुकेश चंद्र माथुर था। उनका जन्म 22 जुलाई 1923 को हुआ। उनके पिता जोरावर चंद्र माथुर पेशे से इंजीनियर थे। 10 भाई बहनों में मुकेश छठे नंबर पर थे। बचपन से ही उनकी रुचि गाने में थी। 10वीं के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और पीडब्लूडी में नौकरी करने लगे थे।

Mukesh Death Anniversary Special here know about him
मुकेश - फोटो : फाइल

एक दिन मुकेश अपने रिश्तेदार मोतीलाल की बहन की शादी में गाना गा रहे थे। मुकेश की आवाज को मोतीलाल ने ही पहली बार नोटिस किया। वो उन्हें मुंबई लेकर आए और गाने की ट्रेनिंग दिलवाई। मुकेश ने 1941 में फिल्म 'निर्दोष' में अभिनय के साथ गाना भी गाया। उनका पहला गाना 'दिल ही बुझा हुआ हो तो' था। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'माशूका', 'आह', 'अनुराग' और 'दुल्हन' में भी अभिनय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Death Anniversary Special here know about him
मुकेश, राज कपूर - फोटो : फाइल

एक दौर ऐसा था जब मुकेश को शोमैन 'राज कपूर की आवाज' कहा जाने लगा। राज कपूर और मुकेश में काफी अच्छी दोस्ती थी। मुश्किल दौर में राज कपूर और मुकेश हमेशा एक-दूसरे की मदद को तैयार रहते थे। साल 1959 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'अनाड़ी' ने राज कपूर को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलाया। 'अनाड़ी' फिल्म के 'सब कुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी' गाने के लिए मुकेश को भी सर्वश्रेष्ठ गायक का पहला फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिला था। मुकेश ने सिर्फ राज कपूर ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, संजीव कुमार, मनोज कुमार और शशि कपूर के लिए भी सुपरहिट गाने गाए।
 

विज्ञापन
Mukesh Death Anniversary Special here know about him
मुकेश - फोटो : फाइल

राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' के गाने 'चंचल निर्मल शीतल' की रिकॉर्डिंग के बाद मुकेश अमेरिका में एक कॉन्सर्ट करने चले गए। वहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 53 साल की उम्र में मुकेश के निधन से फिल्म इंडस्ट्री समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जब राज कपूर को उनकी मौत की खबर मिली तो उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'मुकेश के जाने से मेरी आवाज और आत्मा दोनों चली गई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed