सोनू सूद लोगों की हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। वह छात्रों और मजदूरों सहित हर जरूरतमंद की मदद के लिए खड़े रहते हैं। इस बार सोनू सूद ने हरियाणा के एक गांव के स्कूल के बच्चों की मदद की है। यह गांव कोटी है जो हरियाणा के मोरनी में पड़ता है। शहर से दूर होने के कारण यहां के बच्चे अपनी ऑनलाइन क्लास नहीं ले पा रहे थे। उनकी इस परेशानी को सोनू सूद ने अब दूर कर दिया है।
बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए आगे आए सोनू सूद, स्मार्टफोन बांटकर की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद ने कोटी गांव के बच्चों को स्मार्टफोन दिए हैं, जिसकी वजह से अब वह आराम से अपनी ऑनलाइन क्लास ले सकेंगे। बुधवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को सोनू सूद ने अपने दोस्त करण गिल्होत्रा के जरिए स्मार्टफोन बांटे हैं। इन सभी फोन को स्कूल के प्रधानाचार्य को सौंपा गया है जो बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए देंगे। इसके साथ ही सोनू सूद ने वीडियो कॉल के जरिए स्कूल के बच्चों से बात भी की।
इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है। दरअसल छात्रों को स्मार्टफोन बांटने पर एक महिला ने सोनू सूद की ट्विटर पर तारीफ की। महिला के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'सभी बच्चों को अपने स्मार्टफोन के साथ ऑनलाइन क्लास लेता देखकर दिन की काफी अच्छा शुरुआत हुई है।' सोनू सून ने अपने इस ट्वीट के आखिरी में लिखा, 'पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।'
A wonderful beginning to my day watching all the students get their smartphones to attend their online classes. @Karan_Gilhotra पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया। 🇮🇳 n thanks to @HinaRohtaki for bringing this need for the students to our notice. https://t.co/6Pn9QH0o4H
सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। छात्रों की इस तरह से मदद करने पर एक बार फिर से हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वहीं मंगलवार को सोनू सूद नीट और जेईई की परीक्षा को स्थगित करने की मांग करने की वजह से चर्चा में थे। उन्होंने सरकार से अपील की है कि देश में कोरोना महामारी को देखते हुए फिलहाल नीट और जेईई की परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए।
सोनू सूद से ट्विटर पर सरकार से अपील करते हुए लिखा, 'मेरा भारत सरकार से अनुरोध है कि देश में कोविड-19 के माहौल को देखते हुए नीट और जेईई परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए। हमें काफी सावधानी बरतनी चाहिए और छात्रों की जिंदगी के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए।' सोनू सूद के अलावा देश के कई राजनेता भी फिलहाल नीट और जेईई की परीक्षा को टालने की अपील कर रहे हैं।
It's my request to government of India, to postpone the #Neet/#JEE exams in the current situation of the country! In the given #COVID19 situation, we should care utmost & not risk the lives of students! #PostponeJEE_NEETinCOVID@EduMinOfIndia @PMOIndia