सुशांत सिंह राजपूत केस में अब ड्रग्स के एंगल ने नया मोड़ ले लिया है। रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट से कई खुलासे हुए हैं। चैट से ये भी पता चलता है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स की चपेट में थे और उन्होंने इसे छोड़ने का वादा किया था।
ड्रग्स की चपेट में थे सुशांत सिंह राजपूत! रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट से खुलासा, छोड़ने का किया था वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद अब नारकोटिक्स विभाग की एंट्री हुई है। रिया चक्रवर्ती ने ये मैसेज डिलीट कर दिए थे, जिसके बाद जांच टीम ने मैसेज को रिट्रीव किया। उनके इन्हीं मैसेज से पता चलता है कि सुशांत भी ड्रग्स लेते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रिया और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के बीच 19 जनवरी 2020 को बात हुई थी।
रिया ने श्रुति को लिखा, ‘..आज सुबह वो रो रहा था और सिद्धू से कहा घर वापस चला जाए। वो मदद मांग रहा है और इलाज चाह रहा है। देखो, अगर उसने किया तो चलो डॉक्टर्स से सही दवाइयां दिलवाएं। वो तुम सबको चाहता है। तुम सब उसका इतना ख्याल रख रही हो और वक्त पर सभी दवाइयां दे रही हो फिर भी वो ठीक नहीं हो रहा है। उसे पूरी तरह से वीड बंद करना होगा। उसने कहा कि कल से छोड़ दिया। वो सोने के लिए गया है। मैं दिन भर के लिए निकल रही हूं। सुबह 11 बजे साहिल आरोग्य निधि जा रहा है ना?' इस पर श्रुति ने जवाब दिया, 'हां'।
रिया चक्रवर्ती के दो अन्य चैट
एक अन्य चैट रिया और जया साहा के बीच की भी है। यह चैट 25 नवंबर 2019 की है। इसमें जया, रिया से कहती हैं, 'चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।' एक और चैट में सैमुएल मिरांडा और रिया के बीच बातचीत है, जिसमें सैमुअल कहते हैं, 'हाय रिया, स्टफ खत्म हो चुके हैं।' ये चैट 17 अप्रैल 2020 की है। इसके बाद वह रिया से पूछता है, क्या हम ये शौविक (रिया के भाई) के दोस्त से ले सकते हैं?, लेकिन उसके पास सिर्फ हैश (hash) और (bud) है।' हैश और बड कम स्ट्रॉन्ग ड्रग माना जाता है।
रिया के वकील ने दी सफाई
वहीं इस पूरे मामले में रिया के वकील ने सफाई देते हुए कहा, रिया ने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है और वह किसी भी परीक्षण के लिए तैयार हैं। वह ब्लड टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं।