फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुपम खेर ने पीएम मोदी को बताया अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री, तारीफ में कहीं ये बातें

Wed, 26 Aug 2020 03:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 26 Aug 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi News: Anupam Kher Says Best PM Anupam Kher praises Prime Minister Narendra Modi and his Administration by a article
पीएम मोदी,अनुपम खेर - फोटो : Twitter: @AnupamPKher

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्मों के अलावा सामाजिक- राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वह कई मौके पर खुलकर अपने विचार रखते हैं। इस बार अनुपम खेर की बेहद खास वजह से चर्चा हो रही है। यह चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने की वजह से हो रही है। अनुपम ने पीएम मोदी को अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया है। 

PM Narendra Modi News: Anupam Kher Says Best PM Anupam Kher praises Prime Minister Narendra Modi and his Administration by a article
पीएम मोदी,अनुपम खेर - फोटो : Twitter: @AnupamPKher

अनुपम खेर ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार के लिए लेख लिखा जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। साथ ही उनकी आलोचना करने वालों का भी बिना नाम लिए लेख में जिक्र किया है। अनुपम खेर ने लेख के जरिए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी का प्रशासन पिछले सभी प्रधानमंत्रियों की तुलना में काफी बेहतर रहा है। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

PM Narendra Modi News: Anupam Kher Says Best PM Anupam Kher praises Prime Minister Narendra Modi and his Administration by a article
पीएम मोदी,अनुपम खेर - फोटो : Twitter: @AnupamPKher

अनुपम खेर ने अपने लेख में पीएम मोदी के प्रशासन को इसलिए बेहतर बताया है कि क्योंकि 19 साल के अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और बाद में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर प्रशासनिक गतिविधियों को काफी बेहतर तरीके से चलाया है। लेख में अनुपम खेर ने बिना नाम लिए पीएम मोदी के विरोधियों का जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi News: Anupam Kher Says Best PM Anupam Kher praises Prime Minister Narendra Modi and his Administration by a article
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter: @narendramodi

अनुपम ने आगे लिखा कि देश की जनता का यकीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर काफी गहरा है, क्योंकि लोकतंत्र केवल एक ही पार्टी के पक्ष में हो, इस हद तक विश्वास नहीं कर सकता है। देश की जनता का पीएम मोदी पर विश्वास इसलिए है क्योंकि उनकी रणनीति और देश के कल्याण में चलाई जा रही योजनाएं हैं। अनुपम खेर ने लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की भी तारीफ की है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi News: Anupam Kher Says Best PM Anupam Kher praises Prime Minister Narendra Modi and his Administration by a article
अनुपम खेर - फोटो : Twitter: @AnupamPKher

अनुपम खेर ने लेख में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन धन योजना से 40 करोड़ नागरिकों को न केवल बैंक खाते, बल्कि राज्य से उचित सहायता प्राप्त करने का एक लीक-प्रूफ तरीका भी दिया। पीएम-किसान, अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम फसल बीमा योजना और उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाएं देश के कल्याण में एक शानदार पहल साबित हुई हैं। इसके अलावा अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और भी तारीफ की है।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती को दिलफेंक कहने पर भड़कीं 'सेक्रेड गेम्स' की ये अभिनेत्री, कहा- 'उस दिन की कल्पना करें जब आप...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed