फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सितारों ने बिना झिझक के पोस्ट कीं ऐसी तस्वीरें, कोई बिना मेकअप तो कोई सफेद बालों में आया नजर

Wed, 26 Aug 2020 02:35 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 26 Aug 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebrities when shows real self on social media
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan, khan.ira

बॉलीवुड सितारे जब भी कैमरे के सामने आते हैं, तो एक दम 'टिप टॉप' अंदाज में ही नजर आते हैं। आमतौर पर ऐसी धारणा भी है कि ग्लैमर इंडस्ट्री के कलाकार बिना मेकअप के शायद ही नजर आते हैं। हालांकि अब ऐसे कई सितारे सामने आने लगे हैं जो मेकअप आदि के बिना अपना रियल लुक दिखाने में झिझकते नहीं हैं। कोरोना काल ने भी चीजों को बदल दिया है। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें से कुछ सफेद बालों के साथ दिखे तो कुछ का नो मेकअप लुक सामने आया।

bollywood celebrities when shows real self on social media
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

निर्माता और निर्देशक करण जौहर लॉकडाउन में बच्चों के साथ घर पर ही वक्त बिताते दिखे। उन्होंने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। अपने इस नए लुक में करण सफेद बालों के साथ दिखे। 

bollywood celebrities when shows real self on social media
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

करीना कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में हैं जिन्होंने सुंदरता की कई धारणाओं को तोड़ा है। करीना अक्सर बिना मेकअप के तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस तस्वीर में करीना अपने चेहरे पर मुहांसे को दिखा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebrities when shows real self on social media
कल्कि केकलां - फोटो : instagram/kalkikanmani

कल्कि केकलां ने आर्मपिट के बालों के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। वो अपनी इस तस्वीर से काफी सुर्खियों में रही थीं। कल्कि ने इसके साथ मैसेज दिया कि 'ये सामान्य है और शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है।'

विज्ञापन
bollywood celebrities when shows real self on social media
समीरा रेड्डी - फोटो : instagram/reddysameera

समीरा रेड्डी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा रेड्डी अपने वजन को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। एक वीडियो पोस्ट कर समीरा ने बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब भी दिया था। वीडियो के दौरान समीरा सफेद बालों, चेहरे पर मुहांसे के दाग धब्बों के साथ दिखीं। समीरा ने कहा था कि 'कोई पतला कहेगा, कोई मोटा कहेगा, कोई सांवला कहेगा, कोई बदसूरत। हमें नैचुरल लुक को अपनाना पड़ेगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed