सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती कई लोगों के निशाने पर हैं। रिया, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। उनकी मौत के बाद से ही वह संदेह के घेरे में हैं। रिया चक्रवर्ती को आए दिन सोशल मीडिया पर आलोचना और भद्दी टिप्पणी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में महिला अधिकारकों की समाज- सुधारक मधु किश्वर ने रिया को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जिसका अभिनेत्री कुब्रा सैत ने बेबाकी से जवाब दिया है।
रिया चक्रवर्ती को दिलफेंक कहने पर भड़कीं 'सेक्रेड गेम्स' की ये अभिनेत्री, कहा- 'उस दिन की कल्पना करें जब आप...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुब्रा सैत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी देती रहती हैं। हाल ही में मधु किश्वर ने ट्विटर पर रिया चक्रवर्ती की एक तस्वीर साझा की। उनकी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने रिया चक्रवर्ती और ग्लैमर की दुनिया के बारे में भद्दा ट्वीट किया। मधु ने अपने पोस्ट में रिया को दिलफेंक भी कहा। मधु किश्वर का ट्वीट कुब्रा सैत को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया है।
कुब्रा सैत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'उस दिन की कल्पना करें जब आप एक सुबह उठते हैं और आपको पता चलता है कि जिस जहर को आपने उगल दिया है, वह आपको खुद को आईने में देखने की अनुमति नहीं देता है। वह एक भयानक दिन होगा। जिम्मेदार बनें या फिर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना छोड़ दें।' सोशल मीडिया पर कुब्रा सैत का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।
Imagine the day you wake up one morning and you realise that the bile you’ve spewed, won’t allow you to look at yourself in the mirror.
That would be a horrible day.
Be responsible, or don’t use social media. https://t.co/DvMToWWH38
कुब्रा सैत के फैंस भी उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। इसके बाद से उनकी मौत की जांच चल रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच शुरुआत में मुंबई पुलिस ने की थी। इसके बाद इस मामले में बिहार पुलिस ने भी अपना हस्तक्षेप किया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अभिनेता की मौत की जांच सीबीआई कर रही है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार सवालों के घेरे में हैं। उनके खिलाफ पटना में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मामला दर्ज करवाया था। उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ सुशांत के पैसे हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए है। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है।
पढ़ें: टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव का निधन, वस्क्यूलिटिस से थीं पीड़ित