फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में क्या दाऊद इब्राहिम का है कनेक्शन? जानें वायरल तस्वीर का सच

Wed, 26 Aug 2020 02:28 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 26 Aug 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case is dawood ibrahim conection fact check
वायरल हो रही तस्वीर का फैक्ट चेक - फोटो : instagram/officialsandipssingh

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन के साथ नए खुलासे हो रहे हैं। रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स एंगल के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सुशांत केस में दाऊद इब्राहिम का भी कनेक्शन है।

sushant singh rajput case is dawood ibrahim conection fact check
वायरल हो रही तस्वीर का फैक्ट चेक - फोटो : instagram/officialsandipssingh

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सुशांत के दोस्त संदीप सिंह और अन्य लोग दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ बताया जा रहा है कि बाएं से दूसरे नंबर पर बैठा शख्स दाऊद इब्राहिम है। इसी के साथ दाऊद और सुशांत की मौत के बीच कनेक्शन होने की बात कही जा रही है। 

sushant singh rajput case is dawood ibrahim conection fact check
संजय लीला भंसाली ने रखी थी इफ्तार पार्टी - फोटो : instagram/officialsandipssingh

सच्चाई ये है कि यह तस्वीर साल 2013 की है जब संजय लीला भंसाली ने इफ्तार पार्टी रखी थी। फिल्म 'राम लीला' के सेट पर यह तस्वीर ली गई थी। संदीप सिंह फिल्म 'राम लीला' के प्रोड्यूसर्स में से एक थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी तस्वीर साझा की थी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Iftar is the time of huge blessings, try to gather as many as you can... Breaking bread together since 2013. . #SanjayLeelaBhansali @ranveersingh @deepikapadukone @r_varman_ @siddharthgarima #WasiqKhan

A post shared by Sandip Ssingh (@officialsandipssingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case is dawood ibrahim conection fact check
वासिक खान - फोटो : facebook/Wasiq Khan

जिस शख्स को दाऊद बताया जा रहा है वो आर्ट डायरेक्टर वासिक खान हैं। वासिक ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर कहा कि 'हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स को सर्कल में दिखाया जा रहा है। दोस्तों यह मैं हूं और मेरा नाम दाऊद इब्राहिम नहीं है। मैं वासिक खान हूं, एक गरीब प्रोडक्शन डिजाइनर हूं, जो लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहा है।' 



 

विज्ञापन
sushant singh rajput case is dawood ibrahim conection fact check
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/officialsandipssingh

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच जारी है। मामले में संदीप सिंह की भूमिका संदेह के घेरे में है। वे खुद को सुशांत का दोस्त बताते हैं लेकिन उनकी कॉल डिटेल्स से कुछ और ही कहानी सामने आई है। संदीप की कॉल डिटेल्स से पता चला है कि वो सुशांत के संपर्क में पिछले एक साल से नहीं थे। ना ही सुशांत ने संदीप को और ना ही संदीप ने सुशांत को बीते एक साल में एक भी बार कॉल किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed