फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमा के लिए काल साबित हो रहा है साल 2020, पिछले कुछ दिनों में इन बड़े नामों ने दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 12 Sep 2020 02:11 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Sep 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
anuradha paudwal son aditya paudwal and these artists passed away last one month
अनुराधा पौडवाल के बेटे, निशिकांत कामत, पंडित जसराज - फोटो : इंस्टाग्राम

गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का महज 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। आदित्य पौडवाल लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह आदित्य ने अंतिम सांस ली। साल 2020 पर नजर डालें तो सिनेमा जगत के लिए यह काल साबित हो रहा है। बीते एक महीने में ही कई दिग्गज हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

anuradha paudwal son aditya paudwal and these artists passed away last one month
मां के साथ दीपिका चिखलिया - फोटो : instagram/dipikachikhliatopiwala
दीपिका चिखलिया की मां
'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की मां का शनिवार (12 सितंबर) को निधन हो गया। दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के साथ इस बात की जानकारी साझा की।
 
anuradha paudwal son aditya paudwal and these artists passed away last one month
वादीवेल बालाजी - फोटो : instagram/ondruinaivom

वादीवेल बालाजी
तमिल इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन वादीवेल बालाजी का 10 सितंबर को निधन हो गया। वादीवेल करीब 15 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। वादीवेल को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें पैरालिसिस भी हो गया था। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
anuradha paudwal son aditya paudwal and these artists passed away last one month
गागरिन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गागरिन मिश्रा
हिंदी फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर गागरिन मिश्रा का आठ सितंबर की रात को मुंबई स्थित अपने निवास पर निधन हो गया था। हाल ही में गागरिन अपने मूल निवास उड़ीसा में अपने छोटे भाई देबेन मिश्रा को अंतिम विदाई देकर लौटे थे। मुंबई आने के बाद भी उनका सदमा कम नहीं हो पाया और दिल की धड़कन रुकने से उन्होंने दम तोड़ दिया। गागरिन ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1983 में फिल्म 'सौतन' से की थी।

विज्ञापन
anuradha paudwal son aditya paudwal and these artists passed away last one month
जयप्रकाश रेड्डी - फोटो : Twitter: @TwoodTrolls

जयप्रकाश रेड्डी
तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का आठ सितंबर को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वो आंध्र प्रदेश के गुंटूर में थे। 74 वर्षीय जयप्रकाश को उनके कॉमेडी रोल के लिए जाना जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed