फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dobaaraa: पहली बार बॉलीवुड ने दी फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दस्तक, 'दोबारा' की होगी खास स्क्रीनिंग

Fri, 01 Jul 2022 03:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 01 Jul 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap and Taapsee Pannu Dobaaraa to be screened at Fantasia International Film Festival
तापसी पन्नू-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' में नजर आने वाली हैं। मेकर्स भी फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर चुके हैं। वहीं, फिल्म रिलीज से पहले ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। 'दोबारा' के जरिए पहली बार फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की एंट्री हो गई है। यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसे इस फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। इससे पहले फिल्म को लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जा चुका है।

Anurag Kashyap and Taapsee Pannu Dobaaraa to be screened at Fantasia International Film Festival
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10

अनुराग कश्यप की यह फिल्म फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 26वें संस्करण में दिखाई जाएगी। फेस्टिवल का आयोजन हर साल की तरह कनाडा के मॉन्ट्रियल में 14 जुलाई से 3 अगस्त तक होगा। वहीं, इसके फ्रंटियर इंटरनेशनल को-प्रोडक्शन मार्केट का आयोजन 21 से 24 जुलाई तक होगा। 'दोबारा' एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 2018 की स्पेनिश फिल्म 'मिराज' का हिंदी रीमेक है।

Anurag Kashyap and Taapsee Pannu Dobaaraa to be screened at Fantasia International Film Festival
अनुराग कश्यप-तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले 'दोबारा' को लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, जहां फिल्म के कॉन्सेप्ट को काफी पसंद किया गया था। फिल्म संयुक्त रूप से शोभा कपूर और एकता कपूर (बालाजी टेलीफिल्म्स के एक नए विंग, कल्ट मूवीज), सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) द्वारा निर्मित है। वहीं, यह 19 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap and Taapsee Pannu Dobaaraa to be screened at Fantasia International Film Festival
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, 'दोबारा' के अलावा वह राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में दिखाई देंगी। 'डंकी'में पहली बार होगा कि तापसी शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा तापसी पन्नू 'ब्लर' में भी दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed