बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय आदित्य रॉय कपूर अपनी सफलतम फिल्म 'आशिकी 2' से मिली अपनी लवर बॉय वाली इमेज से उबरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। साल 2020 में आई उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मलंग' के दो साल बाद वह फिर 'राष्ट्र कवच ओम' में एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार आदित्य रॉय कपूर की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' आज, 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होते ही पहला शो देखने वाले दर्शकों ने फिल्म के लिए पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जहां कई लोग फिल्म के एक्शन सीन्स से प्रभावित दिख रहे हैं, वहीं अन्य दर्शकों को फिल्म में फालतू के दृश्यों की भरमार लगी। आइए नजर डालते हैं 'राष्ट्र कवच ओम' के ट्विटर रिव्यू पर...
Rashtra Kavach Om Twitter Review: बोर कहानी के बाद भी दर्शकों को भाया आदित्य का एक्शन अवतार, जानें नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटिजन्स ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया
#RashtraKavachOm offers nothing at all. The massive and stylised action sequences are also disappointing.#RashtraKavachOmReview #AdityaRoyKapur #SanjanaSanghi #KapilVerma #JackieShroff #PrakashRaj #AshutoshRana https://t.co/jwTf0Y3HsK
'राष्ट्र कवच ओम' आदित्य रॉय कपूर के करियर की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें वह फुल एक्शन सीक्वेंस करते दिखाई दे रहे हैं। इसी के कारण उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। वैज्ञानिकों और भारतीय सेना की दुनिया से जुड़ी इस फिल्म की समीक्षा की जब बात आती है, जहां कुछ नेटिजन्स इस थ्रिलर फिल्म की सराहना करते हुए इसे 'आकर्षक' बता रहे हैं। वहीं कुछ इस फिल्म से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं लग रहे हैं।
आदित्य की जमकर हुई तारीफ
#RashtraKavachOm..highoctane action in an engaging drama. Keeps one invested right through.3.5 stars #adityaraokapoor HONEST REVIEW!#Om #OmTrailer #AdityaRoyKapur #KapilVerma #ZeeStudios #Zee pic.twitter.com/vlOFutZ0uF
आदित्य रॉय कपूर के फैंस को उनकी फिल्म का एक्शन अवतार खूब रास आ रहा है। एक दर्शक ने फिल्म के एक्शन की तारीफ करते हुए लिखा, 'यह एक हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो सबको इसे देखने पर मजबूर करेगी।' इतना ही नहीं एक यूजर ने इस फिल्म को देखने की वजह सिर्फ और सिर्फ आदित्य रॉय कपूर को बताते हुए लिखा, 'इस फिल्म को आखिर तक देखने की वजह सिर्फ और सिर्फ आदित्य रॉय कपूर हैं। बाकी कुछ भी फिल्म में परफेक्ट नहीं था। टिपिकल स्टोरीलाइन, बेकार सीजीआई, संजना संघी को सिर्फ एक शो पीस की तरह इस्तेमाल किया गया और ट्रेलर ने आधी से ज्यादा स्टोरी दिखा दी थी।'
दर्शकों को नहीं भाई फिल्म
#RashtraKavachOM is a MEDIOCRE film with vapid screenplay. #AdityaRoyKapur looked fab and nailed some action scenes. That’s the only good thing about this film. Music is average. Considering the economics, it’s a sure shot flop, without qualms.
एक्शन सीक्वेंस के अलावा फिल्म में दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया। एक नेटिजन ने लिखा, 'फिल्म कुछ भी नहीं दिखाती है।' दूसरे यूजर ने आदित्य के गन सीक्वेंस को बोर बताया और लिखा, 'आदित्य का वो गन वाला स्लो-मो कुछ ज्यादा ही स्लो हो गया।'एक ने यूजर ने फिल्म को ठीक ठाक बताते हुए लिखा,'राष्ट्र कवच ओम एक औसत दर्जे की फिल्म है, जिसकी कहानी बहुत ही घटिया है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर फिल्म में शानदार लग रहे थे। बस यही फिल्म की एक अच्छी बात है। फिल्म का संगीत भी औसत है।'
Rating: ⭐️🌟 (1.5 Stars)
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
'राष्ट्र कवच ओम' को मिलती प्रतिक्रियाओं के कारण फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा सकती है। बता दें, फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' का निर्देशन कपिल शर्मा ने किया है, जिसका नाम पहले ‘ओम: द बैटल विद इन’ था लेकिन रिलीज से चंद दिन पहले फिल्म का नाम बदला गया। इस फिल्म में आदित्य राय कपूर, संजना सांघी, आशुतोष राणा, प्रकाश राज, प्राची शाह और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।