{"_id":"5b94ce6a867a557ea37f4eea","slug":"anurag-kashyap-birthday-special-and-some-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई आकर सड़क पर सोने को मजबूर हो गए थे अनुराग कश्यप, 2 शादी की लेकिन आज भी हैं सिंगल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई आकर सड़क पर सोने को मजबूर हो गए थे अनुराग कश्यप, 2 शादी की लेकिन आज भी हैं सिंगल
Mon, 10 Sep 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
anurag kashyap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुराग बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखकों में जाने जाते हैं। अनुराग का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। फिल्में बनाने की लालसा अनुराग को 1993 में मुंबई ले आई। अनुराग सिंह कश्यप 10 सितंबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस मौके पर आइए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास दिलचस्प बातें...
2 of 5
anurag kashyap
अनुराग ने अपनी पढ़ाई देहरादून और ग्वालियर में की। अनुराग को बचपन से ही फिल्में देखने का बहुत शौक था, लेकिन बाद में उनका यह शौक छूट गया। बाद में अनुराग के मन में फिल्में बनाने की लालसा जगी और वह सब कुछ छोड़ साल 1993 में मुंबई आ गए।
3 of 5
Anurag Kashyap
अनुराग जब काम की तलाश में मुंबई आए थे, तब उनकी जेब में 5 से 6 हजार रुपये ही थे। अब ऐसे में मुंबई जैसे शहर में गुजारा करना बहुत मुश्किल था। जब अनुराग के पास पैसे खत्म हो गए तो उन्हें सड़कों पर भी सोना पड़ा। फिर कहीं जाकर उन्हे पृथ्वी थिएटर में काम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप की पहले शादी आरती बजाज से हुई थी लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलीन से शादी कर ली। हालांकि कुछ समय बाद कल्कि से भी अनुराग का तलाक हो गया। अनुराग की पहली पत्नी से एक बेटी है जिसका नाम आलिया कश्यप है।
विज्ञापन
5 of 5
Anurag Kashyap
- फोटो : Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप के नाम आज कई बड़ी फिल्में हैं। जैसे ब्लैक फ्राइडे (2007), देव डी (2009), गुलाल (2009), गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012), बॉम्बे टॉकीज (2013), अग्ली (2014), बॉम्बे वेलवेट (2015), रमन राघव 2.0 (2016)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।