{"_id":"6251fe75c55bb73aed22a9f9","slug":"anurag-kashyap-daughter-aaliyah-kashyap-bought-new-house-see-her-home-tour-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New House: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड संग खरीदा नया घर, देखें होम टूर का वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New House: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड संग खरीदा नया घर, देखें होम टूर का वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 19 Apr 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ एक नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। नए घर का उन्होंने होम टूर वीडियो भी लोगों के साथ शेयर किया है। अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियोज शेयर करने वाली आलिया ने वीडियो के जरिए घर के हर कोने से लोगों को रूबरू कराया है।
Trending Videos
2 of 4
आलिया कश्यप अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्वॉयफ्रेंड संग दिखाया पूरा घर
आलिया और उनके ब्वॉयफ्रेंड का नया घर देखने में काफी शानदार है। उन्होंने अपने घर का पूरा वीडियो अपने प्रशंसकों के लिए शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेन रिकॉर्डिंग करते हुए दरवाजा खटखटाते हैं। उसके बाद आलिया अपने पूरे घर की सैर कराती हैं। वीडियो की शुरुआत में आलिया सबसे पहले एंट्रेंस डोर के पास रखी लड़की के बेंच के बारे में बताती हैं कि कोई भी बाहर से आकर यहां आराम से बैठकर अपने जूते निकाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
पिता अनुराग कश्यप के साथ आलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खूबसूरती से सजा है पूरा घर
आलिया ने अपने घर को बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके लिविंग रूम में शानदार सोफे और अलमारियां हैं। सोफे के सामने लगा टीवी लिविंग रूम की शान बढ़ाता आ रहा है। वीडियो बनाते समय दोनों ने अपने नए घर की छोटी -छोटी जानकारियां लोगों के साथ साझा करने की कोशिश की है।
4 of 4
आलिया कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दोनों को एक- दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इस बारे में आलिया ने बताया था कि वह डेटिंग एप के जरिए शेन से मिली थीं। उन्होंने बताया था कि एप पर पहले मैंने उसे स्वैप किया फिर उसने मुझे और फिर हमारी बातचीत शुरू हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।