बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप को पिछले दिनों बहुत ट्रोल किया था। इसके बाद आलिया कश्यप ने एक पोस्ट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पोस्ट में यह भी बताया है कि भारत में महिलाओं को बचपन से ही इस तरह की अश्लीलता का सामना करना पड़ता है। दरअसल, आलिया ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद उन्होंने ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई ट्रोल्स ने उन्हें रेप की धमकी तक दे दी थी। आलिया कश्यप ने अपने इस पोस्ट में अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में खुलासा किया है।
'एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने मेरा यौन उत्पीड़न...', अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया कश्यप ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'पिछले कुछ सप्ताह मेरी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत कठिन रहे हैं। जब से मैंने लॉन्जरी में अपनी फोटोज शेयर की हैं, मुझ पर भद्दे और अपमानजनक कमेंट्स किए जा रहे हैं। मैंने पहले कभी इतना डर महसूस नहीं किया है।'
View this post on Instagram
उन्होंने लिखा, 'मैंने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के बारे में भी सोचा था। मैंने इस शोषण को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई यह है कि अब इस बात बोलने की जरूरत है क्योंकि इस तरह के कमेंट्स रेप कल्चर को बढ़ावा देते हैं, जो देश की हर महिला को प्रभावित करता है।'
आलिया ने कहा कि लोग दुष्कर्म पीड़िता और यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के लिए कैंडल मार्च निकालते हैं, लेकिन जब महिला जीवित होती है तो उसे प्रोटेक्ट नहीं किया जाता है। सच तो ये है कि भारत में महिलाएं अपने पूरे जीवन में यौन शोषण का सामना करते हुए बड़ी होती हैं। मैं ऐसे ही कमेंट्स सुनते हुए बड़ी हुई हूं, इतना ही नहीं जब मैं बहुत कम उम्र की थी तो एक अधेड़ उम्र के आदमी ने यौन शोषण किया था।
उन्होंने आगे लिखा, 'दोहरा मापदंड यह है कि जिन लोगों ने मुझे प्रताड़ित किया उसमें महिलाएं भी शामिल हैं, ये सभी पाखंडी है। ऐसे लोग नैतिक विचार रखने का दिखावा करते हैं जबकि असलियत यह है कि ऐसे लोग ही रेप कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं।'