{"_id":"603971d18ebc3e15042a24c9","slug":"throwback-when-asha-bhosle-wants-to-slap-himesh-reshammiya-become-singer-get-rd-bormaon-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें क्यों 'स्वर कोकिला' आशा भोसले ने हिमेश रेशमिया को दे डाली थी थप्पड़ मारने की धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानें क्यों 'स्वर कोकिला' आशा भोसले ने हिमेश रेशमिया को दे डाली थी थप्पड़ मारने की धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 27 Feb 2021 03:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आशा भोसले-हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
हिंदी फिल्म जगत की महान गायिका आशा भोसले किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। किशोर कुमार की तरह उन्हें निर्विवाद रूप से बॉलीवुड का सबसे 'वर्सेटाइल सिंगर' माना जा सकता है। रोमांटिक गाने हों या दर्द भरे, गजल हो या ठुमरी या फिर वेस्टर्न टच के गाने। सबमें अपनी मधुर आवाज से 'आशा ताई' जान फूंक देती थीं। अपने इस वर्सेटेलिटी के कारण ही वे आरडी बर्मन और ओपी नैयर जैसे संगीतकारों की पहली पसंद रहीं।
Trending Videos
2 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : Social Media
वहीं, अपने गानों से फैंस को दीवाना करने वाले हिमेश रेशमिया हिन्दी फिल्मों में ऑलराउंडर के नाम से मशहूर हैं। हिमेश रेशमिया हिन्दी फिल्मों के जानेमाने संगीतकार हैं। हिमेश रेशमिया अच्छे संगीतकार के साथ-साथ फिल्म अभिनेता, निर्माता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आशा भोसले-हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं एक बार आरडी बर्मन के बारे में रेशमिया ने कुछ ऐसा कमेंट किया था जो किसी को गवारा ना था। हिमेश ने वर्मन के लिए जो टिप्पणी की थी वो आशा भोसले को पसंद नहीं आई थी। ऐसे में उन्होंने हिमेश को थप्पड़ जड़ने की धमकी तक दे डाली थी। इसके बाद आशा जी की इस नाराजगी के बाद हिमेश को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए माफी भी मांगी थी। फिर क्या था आशाजी ने भी हिमेश की इस गलती को भुलाते हुए उन्हें माफ कर दिया था।
4 of 5
आशा भोसले
- फोटो : Social Media
आशा भोसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर को अगर 'स्वर कोकिला' कहा जाता है तो निश्चित ही 10 हजार से अधिक गाने गाने वाली आशा को बहुमुखी प्रतिभा वाली गायिका माना जा सकता है। रिकॉर्डिंग के दौरान वे अपनी स्वस्फूर्त हरकतें से किसी गीत को अलग ही अंदाज देकर ऊंचाई प्रदान कर देती थीं। आशाजी ने कई ऐसे सांग गाए जो हिंदी फिल्मों के लिहाज से मील का पत्थर माने जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हिमेश रेशमिया ने 2007 में फिल्म 'आपका सुरूर' से अपना अभिनय सफर शुरू किया था। हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं जिन्हें उनके इस पहले ही डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने कर्ज, रेडियो , खिलाड़ी 786 , एक्सपोज, तेरा सुरूर सहित अन्य फिल्मों में भी काम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।