सभी लोगों को साउथ की फिल्में बहुत पसंद आ रही हैं, चाहे वो सिनेमा के दर्शक हों या बॉलीवुड का कोई बड़ा निर्देशक। चारों तरफ इस समय साउथ की फिल्म इंडस्ट्री का धमाल मचा हुआ है, अब बॉलीवुड के मशहूर निर्माता अनुराग कश्यप मलायलम फिल्मों की जमकर तारीफ करते नजर आए हैं। आइए जानते हैं अनुराग ने क्या कहा...
Anurag Kashyap: हिंदी फिल्मों पर बोले अनुराग कश्यप, यहां इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरुवनंतपुरम में अनुराग
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम में केरल के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लिया। वह इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप पहुचे थे। इस समारोह में उनका जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने मलयालम सिनेमा की जमकर तारीफ की और राज्य को वर्तमान समय में भारतीय सिनेमा को सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए सराहा।
अनुराग ने की केरल की तारीफ
महोत्सव के उद्घाटन के दौरान अनुराग कश्यप ने राज्य के फिल्म निर्माताओं की सराहना की और कहा, "हमारे देश का सबसे अच्छा सिनेमा खुद भगवान के शहर से आता है। मैं हिंदी में फिल्में बनाता हूं जहां हम इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ केरल वास्तव में उस वक्त के इतिहास को दर्शाता है, जहां हमें उनके सिनेमा के साथ रहने का मौका मिलता है। इसलिए यहां होना बहुत अच्छा है।
केरल में हैं अनुराग के बहुत से दोस्त
अनुराग अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि "मेरे जीवन के बहुत अच्छे दोस्त, जो मेरी हर खुशी, मस्ती में शामिल हैं वो सभी केरल से ताल्लुक रखते हैं। मेरे ये फिल्म निर्माता दोस्त बहुत प्रेरणादायक काम कर रहे हैं। वह न केवल यहां के इतिहास को कला के रूप में प्रयोग कर रहे हैं, बल्कि यहां के असल जीवन की झलक सबको दिखा रहे हैं। इससे हमें समय और स्थान की समझ मिलती है, जो मुझे अब हिंदी फिल्मों में नहीं मिलती।"
वर्षों की मेहनत से बने ऐसे निर्माता
अनुराग कश्यप ने महोत्सव में आयोजित 'मास्टरक्लास' सत्र में केरल के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की कलात्मक निदेशक बीना पॉल के साथ भी बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कई खुलासे किए। उन्होंने अपनी रूढ़िवादी परवरिश, मुंबई तक की अपने सफर और एक फिल्म निर्माता के रूप में अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बताया। अनुराग ने अपनी फिल्म निर्माण के तरीके के बारे में कहा कि 'उनकी ये शैली सालों तक मेहनत करने के बाद आई है।'