फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Chamkila Files: अमर सिंह चमकीला की हत्या की फिर से खुलेगी ‘फाइल’, इम्तियाज अली की मामले को सिरे तक पहुंचाने की कोशिश

Thu, 24 Mar 2022 06:11 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 24 Mar 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
imtiaz ali will make the chamkila files biopic of amar singh with kartik aaryan parineeti chopra directed by sajid ali
अमर सिंह चमकीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंजाब में नई राज्य सरकार बनने के साथ ही वहां मशहूर गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक को लेकर हलचल फिर शुरू हो गई है। टी सीरीज म्यूजिक कंपनी की फिल्म ‘एनीमल’ से बाहर हो चुकीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म की तारीखें अब चमकीला की इस बायोपिक को दे दी हैं। फिल्म में चमकीला के किरदार के लिए इसके निर्माता इम्तियाज अली ने पहले कार्तिक आर्यन का नाम फाइनल किया था लेकिन दोनों की पिछली ‘लव आज कल’ के सुपर फ्लॉप होने के बाद कार्तिक उनके साथ काम करने के इच्छुक है भी कि नहीं, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। इस बीच इम्तियाज अली के दफ्तर में इस फिल्म से जुड़ी फाइलों को फिर से दराजों से निकाला जा रहा है और कंपनी के राइटिंग रूप में इस पर काम भी शुरू हो चुका है।

imtiaz ali will make the chamkila files biopic of amar singh with kartik aaryan parineeti chopra directed by sajid ali
अमर सिंह चमकीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हत्यारों का अब तक पता नहीं
पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की मौत एक रहस्य रही है। वह एक बेखौफ गायक थे जो अपनी बातों को अपने गीतों के जरिए समाज के सामने परोसते थे। अपनी इस बेबाकी की वजह से ही वह सभी की आंखों में खटकते थे। 8 मार्च 1988 को एक मोटरसाइकिल गिरोह ने उन्हें दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया था। गायक की हत्या का दोषी आतंकवादियों को माना गया। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना था कि अमर पंजाब के बेहतरीन गायक थे, इस वजह से दूसरे गायकों ने साजिश करके उन्हें मार डाला। यही कारण है कि इस गायक की मौत अब तक राज बनी हुई है।

imtiaz ali will make the chamkila files biopic of amar singh with kartik aaryan parineeti chopra directed by sajid ali
अमर सिंह चमकीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कौन बनेगा चमकीला?
इम्तियाज अली के निर्माण में बनने वाली दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में कार्तिक आर्यन के काम करने की खबर दो साल पहले आई थी। कार्तिक को अमर सिंह चमकीला का मुख्य किरदार निभाने के लिए इम्तियाज अली का ऑफर अब भी बताते हुए खुला हुआ है। लेकिन फिल्म की हीरोइन के तौर पर परिणीति चोपड़ा को लिए जाने के बाद फिल्म के हीरो के नाम में बदलाव भी हो सकता है। कार्तिक आर्यन के करीबी बताते हैं कि अपना करियर सही दिशा में ले जाने के लिए पूरी कोशिशें कर रहे कार्तिक अब अपनी अगली फिल्में इमोशनल होकर साइन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
imtiaz ali will make the chamkila files biopic of amar singh with kartik aaryan parineeti chopra directed by sajid ali
अमर सिंह चमकीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साजिद अली करेंगे निर्देशन
वैसे अगर कार्तिक ने चमकीला की बायोपिक के लिए हां की भी तो ये इम्तियाज के साथ कार्तिक की दूसरी फिल्म होगी। हालांकि, इस फिल्म को वह इम्तियाज निर्देशित नहीं करेंगे। ये फिल्म इम्तियाज अली और रिलायंस एंटरटेनमेंट मिलकर बनाने की प्लानिंग दो साल पहले कर चुके हैं और इम्तियाज अली के भाई साजिद अली को इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा मिला है। साजिद अली की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘लैला मजनू’ साल 2018 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
imtiaz ali will make the chamkila files biopic of amar singh with kartik aaryan parineeti chopra directed by sajid ali
अमर सिंह चमकीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कौन थे अमर सिंह चमकीला
अमर सिंह चमकीला मशहूर पंजाबी सिंगर थे और साथ ही वह खुद ही अपने गाने लिखते थे। उनका अपना एक बैंड भी था जिसमें दो लोग और उनकी पत्नी अमरजोत सिंह चमकीला शामिल थीं। अमरजोत के अलावा अमरजीत की जोड़ी मिस उषा और सोनिया शिंदा के साथ भी खूब मशहूर हुई। उनके सुपरहिट गानों में ललकारे नाल और कुछ धार्मिक गीत बाबा तेरा ननकाना, तलवार मैं कलगीधार दी काफी लोकप्रिय रहे। अमर सिंह चमकीला का जन्म 21 जुलाई 1960 को डुग्री गाँव लुधियाना में हुआ था। पढाई पूरी करने के बाद वह इलेक्ट्रीशियन बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें नौकरी एक कपड़े की मिल में मिली। उन्हें संगीत का शौक था तो कुछ सालों में वह हारमोनियम और ढोलकी बजाना सीख गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed