फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: करण जौहर के मुरीद हुए अनुराग कश्यप, बोले- मैंने दो बार देख ली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

Sun, 30 Jul 2023 11:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Jul 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap Praises Ranveer Singh Alia karan johar film Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani says he saw it Twice
अनुराग कश्यप-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह काफी लंबे वक्त बाद निर्देशन की दुनिया में लौटे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल अदा किया है। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म जगत की तमाम हस्तियां इस फिल्म की दिल खोलकर तारीफ कर रही हैं। इस लिस्ट में अब अनुराग कश्यप का नाम भी जुड़ गया है। 

Anurag Kashyap Praises Ranveer Singh Alia karan johar film Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani says he saw it Twice
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए करण जौहर की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं, एक्टर ने यह दावा भी किया है कि उन्हें यह फिल्म इतनी पसंद आई है कि वह इसे दो बार देख चुके हैं। अनुराग ने बाकायदा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर एक लंबा नोट लिखा है।

Anurag Kashyap Praises Ranveer Singh Alia karan johar film Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani says he saw it Twice
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अनुराग कश्यप ने लिखा, 'करण जौहर की अब तक की बेस्ट फिल्म। वह अपनी दुनिया कभी नहीं छोड़ते और साथ ही पंच देने में भी पीछे नहीं रहते। यह करण जौहर की दूसरी फिल्म है, जिसके मैंने दो टिकट खरीदे। जो लोग मुझ पर भरोसा करते हैं, मैं उन सभी से यह फिल्म देखकर आने के लिए कह रहा हूं। शानदार रणवीर सिंह और प्रतिभाशाली आलिया भट्ट और इन दोनों की गजब की केमिस्ट्री ने फिल्म को और बेहतर बना दिया है'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap Praises Ranveer Singh Alia karan johar film Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani says he saw it Twice
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुराग कश्यप ने आगे लिखा, 'एक लंबे वक्त बाद मैं मुख्यधारा की किसी हिंदी फिल्म में इतने अच्छे डायलॉग देख पा रहा हूं, जहां लोग इस तरह बात कर रहे हैं, जैसे कि वे करते हैं। फिल्म का मेरा पसंदीदा हिस्सा धर्मेंद्र और शबाना आजमी की एक तरफा प्रेम कहानी और कुलमाता जया बच्चन की की पितृसत्तात्मक खलनायकी है'।
Sonu Sood Birthday: चंद रुपए लेकर मायानगरी आए थे सोनू सूद, महीनों लोकल ट्रेन में खाए धक्के और झेले रिजेक्शन

विज्ञापन
Anurag Kashyap Praises Ranveer Singh Alia karan johar film Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani says he saw it Twice
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप ने आगे लिखा, 'करण जौहर ने फिल्म में हमारी कंडीशनिंग की वजह से आने वाले हर गर्व, हर तरह की शर्म और डर को शानदार तरीके से पेश किया है। उन्होंने हमारी कंडीशनिंग को चुटीले अंदाज में हिम्मत के साथ दिखाया है। रणवीर सिंह का 'डोला रे डोला रे' पर डांस फिल्म का हाई पॉइंट है। पूरी फिल्म मनोरंजन से भरपूर है, जिसे देखते हुए आप हंसते हैं, रोते हैं। आप मानो या न मानो, इसे मैंने दो बार देखा है। यह मुख्यधारा की हिंदी फिल्म है, जिसे मैं लंबे समय से मिस कर रहा था। मैं जिस करण जौहर को जानता हूं, उनका पूरा अंदाज इस फिल्म में झलक रहा है'।
Sonu Nigam Birthday : जन्मदिन पर दुश्मन भी मिले गले, जिंदगी को लेकर सोनू निगम ने कह दी गहरी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed